Ayodhya News

चढ़ावा चोरी मामले के बीच सीएम योगी करेंगे राम लला के दर्शन, DM ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे पर रहेंगे, जहां वो कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. सीएम योगी राम मंदिर में रामलला दर्शन और पूजा अर्चना भी करेंगे. सूत्रों के मुताबिक उनके कार्यक्रम के दौरान राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को उनसे दूरी बनाने को कहा गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ से उचित दूरी बनाये रखने को कहा है. ऐसा बताया जा रहा है की SIT की निष्पक्षता बनाये रखने के लिए ऐसा कहा गया है.

चंपत राय से दूरी बनाने को कहा
राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बनी तीन सदस्यीय एसआईटी की टीम भी इन दिनों अयोध्या में है और परिसर के अंदर ही ट्रस्ट के कर्मचारियों और ट्रस्टियों से पूछताछ कर रही हैं. इनमें महासचिव चंपत राय के साथ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा भी शामिल हैं, जिनसे भी पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि इसी वजह से चंपत राय को सीएम योगी से दूरी बनाने के लिए कहा गया है.

19 जून को अयोध्या जाएंगे सीएम योगी
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे में रहेंगे. इस दौरान वो अयोध्या के रुदौली में 72 परियोजनाओं का लोकार्पण और 51 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वो मेडिकल कॉलेज हुनहुना, थाना बाबा बाजार का लोकार्पण, वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण करेंगे, यहां पर उनकी एक जनसभा भी होगी.

सीएम योगी श्री दिगंबर जैन मंदिर 101 भगवान का उद्घाटन करेंगे. रामदास की छावनी, अयोध्या धाम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और अयोध्या धाम में स्थित वैक्स म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे.

सीएम योगी के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम

  • सीएम योगी सुबह 10.45 से 10.55 तक मां कामाख्या मंदिर दर्शन और पूजा करेंगे.
  • सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • दोपहर 3 बजे सीएम योगी विकास कार्यक्रमों के बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे.
  • शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम शामिल होंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1