अभी हाल ही में अमेरिका द्वारा की गयी एयरस्ट्राइक में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराने के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठा लिया है । आपको बता दें कि अमेरिका ने ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के लिए वीजा देने से साफ़ मन कर दिया है ।
अमेरिकी अधिकारी से मिली जानकारी से पता चला है कि अमेरिका ने ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ को वीजा उपलब्ध कराने से साफ़ इनकार कर दिया । विदेश मंत्री जरीफ न्यू यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की होने वाली बैठक में हिस्सा लेने जाने वाले थे । जबकि संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने इस मामले पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बचते हुए दिखाई दिए ।
संयुक्त राष्ट्र में आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में जरीफ यूएन चार्टर शामिल होना चाहते थे । यह बैठक और जरीफ का दौरा वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ने से पहले ही फाइनल किया जा चुका था ।

