Schools

गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक क्लास फर्स्ट से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानिए वजह

यूपी के गाजियाबाद से स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने ये आदेश जारी किया है।

क्या है स्कूलों को बंद करने की वजह?
गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 4 से 12 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने आदेश जारी किया है। पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को छोड़कर कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी बंद रहेंगे।

किन और जगहों पर कांवड़ यात्रा की वजह से बंद हुए स्कूल?
बागपत: यूपी के बागपत में भी कांवड़ यात्रा की वजह से जनपद के सभी स्कूलों को 3 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव यादव ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए थे।

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर में भी कांवड़ यात्रा के चलते 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा चुका है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने इस बारे में बताया था, “जनपद में कांवड़ यात्रा की वजह से डीएम द्वारा दिए गए आदेश से जनपद के समस्त प्री प्राइमरी/प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/मान्यता प्राप्त/माध्यमिक विद्यालय/यूपी बोर्ड/ सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री कालेज/डायट/तकनीकी संस्थाओं में 3 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक का अवकाश घोषित किया जाता है।”

मेरठ: कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए मेरठ में भी 3 से 12 अगस्त तक अवकाश घोषित किया जा चुका है। मेरठ के जिलाधिकारी ने इसको लेकर आदेश जारी किया था। इसमें बेसिक, माध्यमिक, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान शामिल हैं।

कांवड़ यात्रा के बारे में जानिए
कांवड़ यात्रा हिंदुओं की पवित्र यात्रा है, जिसमें सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त, पवित्र नदियों (खासकर गंगा) का जल भरकर पैदल यात्रा करते हैं और अपने इलाके के शिव मंदिरों में शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। यात्रा करने वाले लोगों को कांवड़िये या भोले कहा जाता है। सावन के महीने में कांवड़ियों की भारी संख्या सड़कों पर देखी जाती है। (रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1