Ajay Maken general secretary in charge of Rajasthan

अजय माकन बने कांग्रेस के प्रभारी महासचिव

राजस्थान में सियासी घमासान के बाद कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने रविवार को राजस्थान में अविनाश पांडे की जगह Ajay Maken को तत्काल प्रभाव से प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा Congress ने 3 सदस्यीय एक कमेटी का भी गठन किया है। इसमें Ajay Maken, अहमद पटेल व केसी वेणुगोपाल को शामिल किया गया है। Ajay Maken का जन्म 12 जनवरी, 1964 को दिल्ली में हुआ था। Ajay Maken सेंट जेवियर्स स्कूल, दिल्ली के छात्र थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक किया है। उन्होंने राधिका माकन से शादी की। उनके 3 बच्चे हैं। एक बेटा और 2 बेटियां है।

अजय माकन का सियासी सफर

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Ajay Maken ने 1993 में राजौरी गार्डन से पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद वे 1998, और 2003 में भी विधायक चुने गए। 2004 के आम चुनाव में माकन ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए Congress का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और तत्कालीन मौजूदा कैबिनेट मंत्री जगमोहन को हराया। 2009 के आम चुनाव में उन्होंने इसी सीट से फिर जीत दर्ज की। उन्हें गृह राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। 2011 में माकन को 2010 के राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के बाद खेल और युवा मामलों के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 2012 में आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। 2014 के आम चुनावों में BJP उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी से माकन हार गए थे।

2015 के दिल्ली चुनाव में Ajay Maken को कांग्रेस ने अपनी प्रचार समिति की कामन सौंपी। माकन को दिल्ली के तेजतर्रार नेता के रूप में पहचाना जाता है। माकन 39 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के स्पीकर बने थे। Ajay Maken को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1