Air India फ्लाइट में बड़ा खतरा! 300 फीट नीचे आई, अब पायलट पर होगी कार्रवाई

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की जांच के दौरान मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई है। जांच एजेंसी ने इस मामले को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से संबंधित नियमों के तहत उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

हवा में अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी फ्लाइट
AAIB ने 4 अगस्त को हुई इस घटना पर अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था, जिससे कई यात्रियों और चालक दल के सदस्य घायल हो गए थे। अंतरिम सुरक्षा सिफारिश में AAIB ने कहा कि चालक दल के एक सदस्य की साइकोएक्टिव पदार्थ (Psychoactive Substance) से संबंधित जांच रिपोर्ट ‘निगेटिव नहीं’ आई है। इसे गंभीरता से लेते हुए एजेंसी ने DGCA को ऐसे पदार्थों के इस्तेमाल की रोकथाम और आवश्यक नियामकीय कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

‘निगेटिव नहीं’ आई मादक पदार्थ से जुड़ी रिपोर्ट
AAIB ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मामले की पुष्टि के लिए की गई जांच के दौरान मुख्य पायलट की साइकोएक्टिव पदार्थ (Psychoactive Substance) से संबंधित टेस्ट रिपोर्ट ‘निगेटिव नहीं’ पाई गई। जांच एजेंसी ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि मादक प्रभाव वाले पदार्थों के सेवन की पुष्टि विमानन सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। इसी को देखते हुए AAIB ने DGCA से प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक और सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

विमान को करना पड़ा था टर्बुलेंस का सामना
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने बताया कि शुरुआती जानकारी में इस घटना को उड़ान के दौरान आए टर्बुलेंस से जोड़कर देखा गया था। हालांकि, जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और यात्रियों व चालक दल के सदस्यों को लगी चोटों के आकलन के बाद एजेंसी ने इस मामले को आधिकारिक तौर पर विमान दुर्घटना (Accident) की श्रेणी में दर्ज किया।

चालक दल और उड़ान दल के मेंबर्स से अलग-अलग की गई पूछताछ
AAIB ने बताया कि जांच टीम इस मामले से जुड़े विभिन्न पक्षों से प्राप्त दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण कर रही है। एजेंसी के अनुसार, जांच दल ने दिल्ली एयरपोर्ट पर चालक दल और केबिन क्रू के सदस्यों से बातचीत की। इसके बाद दोनों पायलटों से अलग-अलग पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1