जहां तक नजर जाए सिर्फ फूल ही फूल सजे नजर आएं- अहमदाबाद Flower Show

जहां तक नजर जाए सिर्फ रंग बिरंगे फूल ही फूल नजर आते हैं और आंखो को गुलजार कर जाते हैं। कहीं खेल की दुनिया को दर्शाया गया तो कहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती को। अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 8वां फ्लावर शो की शुरुआत हो गयी।

सरदार ब्रिज से एलिसब्रिज तक तैयार रिवर फ्रंट में यह शो 19 जनवरी तक चलेगा। 88,500 वर्गमीटर क्षेत्र में फैले शो को गांधी जयंती वर्ष, मच्छर, फायर ब्रिगेड समेत 8 थीमों पर सजाया गया है।

इस फ्लावर शो में 750 प्रकार के 10 लाख से ज्यादा फूल लगाए गए हैं।इसका आयोजन अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) करवा रहा है। 

इस शो के पीछे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की मंशा यह है कि लोग यहां आकर पर्यावरण, स्वच्छता और ग्रीन एंड क्लीन के कांसेप्ट को अपनाएं। साथ ही शहर को रंगीन बनाएं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1