National School Of Drama

एक्टर परेश रावल ‘नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा’ के चेयरमैन नियुक्त

भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से ख़ास पहचान और मुकाम बनाने वाले वेटरन एक्टर परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। Paresh Rawal ने अपने करियर में कई फ़िल्मों में यादगार भूमिकाएं निभायी हैं।

NSD के ट्विटर एकाउंट से इस बात की जानकारी दी गयी है- हमें यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि भारत के आदरणीय राष्ट्रपति ने जाने-माने कलाकार पद्मश्री Paresh Rawal को NSD का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। NSD परिवार दिग्गज कलाकार का स्वागत करता है। उनके दिशा-निर्देशन में NSD नई ऊंचाइयों को छुएगा। Paresh Rawal से पहले राजस्थान के प्रख्यात कवि और थिएटर पर्सनैलिटी अर्जुन देव चरण NSD के चेयरमैन थे।

बता दें कि नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा संगीत नाटक अकादमी की एक ईकाई है, जिसकी स्थापना 1959 में हुई थी।1975 में शिक्षा एवं सांस्कृतिक मंत्रालय के अधीन इसे स्वायत्तशासी संस्था घोषित किया गया था। डॉ. केवी राजमन्नार इसके पहले चेयरमैन थे, जिनका कार्यकाल 1959 से 1961 तक रहा था। वेटरन एक्टर अनुपम खेर 2001 से 2004 तक इसे अध्यक्ष रह चुके हैं। नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में ड्रामाटिक्स की पढ़ाई होती है।

हिंदी सिनेमा के कई जाने-माने कलाकारों ने NSD से शिक्षा हासिल की है। इनमें ओम पुरी, नसीरूद्दीन शाह, नवाज़उद्दीन सिद्दीकी, इरफ़ान ख़ान, पीयूष मिश्रा, अनुपम खेर, यशपाल शर्मा, रत्ना पाठक शाह जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।

Paresh Rawal ने अपने लगभग 30 साल के करियर में एक से बढ़कर एक भूमिकाएं की हैं। उन्होंने फ़िल्मों में अपनी पारी 1985 में आयी अर्जुन से शुरू की थी। 1986 में आयी नाम से उन्हें पहचान मिली। करियर के शुरुआती दौर में परेश ने फ़िल्मों में नेगेटिव भूमिकाएं निभायीं। उतनी ही शिद्दत से उन्होंने कॉमिक किरदारों में पहचान बनाई।


Paresh Rawal की यादगार फ़िल्मों में राम लखन, अंदाज़ अपना अपना, हेराफेरी, आंखें, मालामाल वीकली, गोलमाल, भूल भुलैया, वेलकम, ओह माई गॉड और संजू शामिल हैं। 2019 में परेश उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक और मेड इन चाइना में नज़र आये थे।

1994 में वो छोकरी और सर में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड प्रदान किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1