20 मई का टैरो कार्ड राशिफल

मेष – JUSTICE
जिस प्रकार से आप मेहनत करेंगे। उसी प्रकार से आपको फल की प्राप्ति होगी। लक्ष्य पर पूरा ध्यान टीका रहने के कारण कठिन कामों को भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। जीवन संबंधित बड़ा, बदलाव और बड़ा निर्णय आपके द्वारा आज लिया जाएगा जिसके कारण लोगों की नाराजगी आप पर बनी रह सकती है लेकिन वक्त के साथ उनको आपका नजरिया भी समझ आएगा।
करियर: सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम संबंधित तकलीफों का सामना होगा। अपने टेक्निकल ज्ञान का पूरा उपयोग करने की संधि भी प्राप्त होगी।
लव: पार्टनर के किसी निर्णय को आपको क्यों विरोध कर रहे हैं इस बात की जानकारी उनको दे।
हेल्थ: कंधे और पीठ संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए व्यायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनाएं।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 1

वृष – HANGEDMAN
आपके ऊपर बढ़ रही जिम्मेदारियों का बोझ आपके लिए तकलीफ का कारण नहीं है, लेकिन परिस्थिति संबंधित आनंद भी नहीं दे रहा है। जीवन में आए हुए ठहराव को फिलहाल बदलने की कोशिश न करें। जीवन संबंधित लक्ष्य के बारे में विचारों में क्लेरिटी ना होने के कारण अगला कदम क्या होना चाहिए, ये भी तय कर पाना आपके लिए कठिन लग रहा है। वक्त के साथ कई बातों का पता चलेगा। इसलिए फिलहाल धैर्य से काम लेना होगा।
करियर: मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्य की दिशा और प्रयत्न में बदलाव लाने की आवश्यकता है।
लव: व्यक्तिगत जीवन में खुद को बेहतरीन बनाने की कोशिश करते रहे योग्य पार्टनर आवश्यक मिलेगा।
हेल्थ: कमर संबंधित दर्द बढ़ सकता है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 2

मिथुन – FIVE OF SWORDS
खुद के विचारों के साथ ही आज आप अधिक उलझे रहेंगे मन में चल रहे द्वंद्व के कारण खुद के प्रति आप कठोर व्यवहार रख सकते हैं। जिसकी वजह से ना ही खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी ना ही परिस्थिति में बदलाव खुद की खामियों को अपनाएं और सौम्य व्यवहार रखकर उसे बदलने की कोशिश करें।
करियर: व्यापार से जुड़े लोगों को अपने द्वारा हो रही गलतियों को समझ पाना और उन्हें दूर कर पाना कठिन लग सकता है।
लव: आपका आत्मकेंद्रीत स्वभाव और परिस्थिति की गंभीरता को ना समझ पाना रिलेशनशिप के लिए तकलीफ दायक साबित हो सकता है।
हेल्थ: आयुर्वेद के जरिए सेहत को ठीक रख पाना आपके लिए संभव होगा।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 9

कर्क – NINE OF WANDS
जिन लोगों को आप करीब समझते थे, उन लोगों के स्वभाव के कुछ नकारात्मक पहलू सामने आएंगे। व्यक्ति और उनका स्वभाव यह दोनों अलग बातें होती है इस बात की जानकारी रखें और व्यक्ति की परख करके ही उनके साथ अपनी समस्या के बारे में चर्चा करें।
करियर: तय किए गए काम को पूरा कर पाना आपके लिए संभव होगा लेकिन काम की क्वालिटी पर भी ध्यान देना होगा।
लव: जो लोग पार्टनर की खोज में है उनको लोगों के द्वारा बोलेगी नकारात्मक बातों के कारण पार्टनर रिलेशनशिप के प्रति नकारात्मक नजरिया बन सकता है।
हेल्थ: शरीर में बढ़ती गर्मी को दूर करने की कोशिश करें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

सिंह – TEN OF WANDS
काम का बोझ आज आपके ऊपर बना रहेगा लेकिन मनचाहा काम होने के कारण इस बीच का तनाव आप पर नहीं बनेगा। पैसों के संबंधित निर्णय लेते समय योग्य व्यक्ति की सहायता प्राप्त होगी औ आज लिए हुए निर्णय के कारण आपकी आर्थिक परिस्थिति सुधारने में सहायता होगी।
करियर: फ्रीलांसर सोच समझकर ही नए काम की जिम्मेदारी लें क्योंकि आपको मिलने वाले काम में मेहनत अधिक होगी और उसके मुकाबले में मुनाफा कम नजर आ रहा है।
लव: पार्टनर की बातों को समझ पाना कठिन लग सकता है उनके साथ प्रेम और दोस्ती भरा व्यवहार बनाए रखने की कोशिश करें।
हेल्थ: एसिडिटी के कारण सर दर्द तकलीफ दे सकता है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

कन्या – THE FOOL
आज आप अपनी ही मस्ती में मगन रहेंगे। अपने से छोटे व्यक्तियों के साथ बिताया हुआ वक्त आनंद देगा। नए काम की शुरुआत में तुरंत प्रगति नजर आएगी लेकिन इस काम को आगे बढ़ाने के लिए आपको गंभीरता भी दिखाने की आवश्यकता होगी।
करियर: नौकरी करने वालों को बोनस या इंसेंटिव प्राप्त होने के कारण आर्थिक परिस्थिति में सुधार नजर आएगा।
लव: आपके पार्टनर के कारण परिवार का वातावरण आनंदित और खेल मेल भरा रहेगा।
हेल्थ: सर्दी जुकाम की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 8

तुला – THE DEVIL
जिन व्यक्तियों के कारण आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव बना रहता है, ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी और जागरूकता भी महसूस होगी। हर बार किसी के द्वारा मार्गदर्शन पाने की इच्छा आप को कमजोर बना रही है। खुद के जीवन संबंधि खुद होकर जिम्मेदारी उठाना सीखे।
करियर: व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक मेहनत से अपने काम को अधिक लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे जिसमें सफलता भी प्राप्त होगी।
लव: आपके मन के अनुसार पार्टनर मिलेगा लेकिन परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना हो सकता है।
हेल्थ: पेट में बढ़ती जलन और एसिडिटी स्वभाव में चिड़चिड़ापन पैदा कर सकती है।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर: 6

वृश्चिक – THE TOWER
गलत लोगों से मिली गलत राय आपके उत्साह नकारात्मकता में बदल सकती है। आप से जुड़े हर एक व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार को बारीकी से परखने की आवश्यकता होगी। गलत व्यक्ति के ऊपर रखा हुआ विश्वास आज आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।
करियर: काम के संबंधित दस्तावेज पूरे न होने के कारण काम में रूकावट आ सकती है।
लव: पार्टनर में उत्पन्न हो रहे वाद-विवाद बेवजह बढ़ेंगे जिसके कारण एक दूसरे के प्रति गलतफहमी और रोष उत्पन्न होगा।
हेल्थ: वाहन से चोट लगने की या फिसल कर चोट लगने की आशंका बन रही है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

धनु – THE STAR
जितना आप शांति से काम लेंगे उतनी आसानी से काम आज आपकी पूरे होंगे। अपने स्वभाव में स्थिरता लाने की कोशिश करें और मन को शांत रखकर काम करते रहे। जीवन के संबंधित आवश्यक स्तोत्र और लोगों की मदद आपको प्राप्त होगी। केवल अपयश का डर मन पर हावी होने के कारण आप अपनी क्षमता के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं जिसके कारण बार-बार आपको अपयश का सामना करना पड़ रहा है।
करियर: कामकाज में टारगेट पूरे होंगे, लेकिन उनका पूरा करते वक्त समय का भी ध्यान रखना होगा।
लव: पार्टनर्स रिलेशनशिप में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ: बदन दर्द की तकलीफ के कारण स्वभाव में भी बदलाव नजर आ सकता है।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 4

मकर – PAGE OF WANDS
आपके अंदर बढ़ती जिज्ञासा आपको नया ज्ञान प्राप्त कराती है, लेकिन अनावश्यक बातों की तरफ ध्यान अधिक रहने के कारण महत्वपूर्ण बातें कई बार पीछे छूट जाती है। अपनी पसंद और जो कर्तव्य आपको निभाने है इन दोनों बातों पर ध्यान देकर उचित संतुलन बनाए रखना होगा।
करियर: जमीन के व्यवहार से जुड़े लोगों को अपने काम में फायदा नजर आएगा लेकिन बड़ा व्यवहार करते समय अधिक जागरूकता दिखाने की आवश्यकता है।
लव: युवाओं को मनचाहा साथीदार मिलेगा।
हेल्थ: नींद के समय में बार-बार बदलाव लाने के कारण आपको पूरी तरह से आराम प्राप्त नहीं हो रहा है जिसका असर शरीर की इम्युनिटी पर हो सकता है।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 2

कुंभ – NINE OF SWORDS
किसी बात की अधिक चिंता करने के कारण आपके अंदर नकारात्मकता बढ़ रही है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए थेरेपी की आवश्यकता हो सकती है। खुली जगह और सूर्य प्रकाश में वक्त बिताने से आप को सकारात्मक महसूस होगा और नए आइडियाज भी प्राप्त हो सकते हैं।
करियर: काम को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की आवश्यकता हो सकती है। फिलहाल जितनी बातों पर आपका नियंत्रण है उन बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव: पार्टनर द्वारा बोली गई बातों के कारण गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है।
हेल्थ: शरीर पर बढ़ती सूजन सेहत संबंधित चिंता उत्पन्न करेगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 1

मीन – TWO OF CUPS
पुरानी बातों को भुलाकर रिश्ते की शुरुआत आप नए से कर सकते हैं, लेकिन व्यक्ति द्वारा हुई किस गलती को माफ करना है यह भी जान लेना आवश्यक है। भावुक हो कर किसी भी प्रकार का निर्णय लेना आपके लिए फिर से समस्या उत्पन्न करा सकता है।
करियर: आयुर्वेद और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम का विस्तार बढ़ाने के लिए उचित मदद प्राप्त होगी।
लव: रिलेशनशिप संबंधित कमिटमेंट जल्दी ही मिलेगी।
हेल्थ: पंचकर्म और डिटॉक्स के द्वारा शारीरिक समस्याओं को दूर कर पाना संभव होगा।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 3

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1