19 मई का टैरो कार्ड राशिफल

मेष – THE HIGH PRIESTESS
घर और काम दोनों जगह की चिंता आपकी के लिए तकलीफ का कारण बन सकती है। अधिक सोच-विचार करके वक्त बर्बाद ना करें। भविष्य के बारे में अधिक सोच विचार किया जाएगा जिसके कारण किसी भी कार्य पर अमल कर पाना कठिन लग सकता है और आप अपना विश्वास खो सकते हैं। जितनी जिम्मेदारियां और काम आपके सामने आ रहे हैं केवल उसी के बारे में विचार करें।
करियर: काम संबंधित बातों को ठीक करने के लिए यदि मदद की जरूरत हो तो इस बारे में वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ खुलकर बात करें।
लव: रिलेशनशिप संबंधित लिए हुए कुछ निर्णय आपके मन में भय निर्माण कर सकते हैं।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन किसी प्रकार की बेचैनी दिनभर तकलीफ दे सकती है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 7

वृष – DEATH
जिन पुरानी बातों में बदलाव नजर नहीं आ रहा था, वह बातें अंतिम मोड़ पर है इसलिए अपना संयम बनाकर काम करते रहे। किसी भी प्रकार की कठिन परिस्थिति से हारना मान ना लेना। आसपास के लोगों का बर्ताव बदलता हुआ नजर आएगा किन लोगों के साथ जुड़े रहना है यह बात का भी पता चलेगा।
करियर: काम और वक्त में संतुलन न बनाने के कारण कम संबंधित व्यवस्था प्रस्थापित करने के लिए वक्त लग सकता है।
लव: टूटते हुए रिश्ते को बचाने की कोशिश ना करें।
हेल्थ: सेहत में बड़ा और सकारात्मक बदलाव नजर आएगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 3

मिथुन – TEMPERANCE
बहुत सोच विचार करके आज आप निर्णय लेंगे और आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे दूसरों के द्वारा बोली गई बातों को दूर्लक्षित करना आपके लिए संभव होगा। परिवार के लोगों के साथ बन रही दूरियों को मिटाने का फिलहाल वक्त नहीं है। अपने कार्य पर ध्यान देते रहे।
करियर: अपने काम को ही केवल प्राधान्य देने के कारण काम संबंधित हो रही गलतियों का पता लगेगा और काम संबंधित प्रगति देख पाना भी संभव होगा।
लव: पार्टनर की सोच विचार और स्वभाव का पूरा अवलोकन करके ही आप रिलेशनशिप को आगे बढ़ाएंगे।
हेल्थ: पानी अधिक मात्रा में पीने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 1

कर्क – PAGE OF SWORDS
किस दिशा में प्रयत्न करने हैं और किस बात को प्राधान्य देना है इस बात को तय करना मुश्किल होगा। जीवन संबंधित हर एक पहलू में हर एक प्रकार की तकलीफ नजर आएगी। आसपास लोग होने के बावजूद भी उनसे जुड़ पाना आपके लिए कठिन हो सकता है। अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर केवल काम पर ही आज ध्यान देना होगा।
करियर: जिस काम की डेडलाइन है उस काम को पूरा करने को प्राधान्य दें और काम पर फोकस बढ़ाने की कोशिश करें।
लव: किसी व्यक्ति के साथ टूट रहे संबंधों के कारण रिलेशनशिप संबंधित नाराजगी महसूस होगी।
हेल्थ: सर दर्द सुबह के वक्त परेशान करेगा।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 5

सिंह – FOUR OF SWORDS
आपका कोई निर्णय गलत होने के कारण कुछ चिंता और नुकसान का सामना आज हो सकता है लेकिन परिस्थिति का ठीक से अवलोकन करके इसे तुरंत दूर कर पाना भी आपके लिए आसान होगा। गलत लोगों की संगत का असर आपके जीवन पर दिख सकता है। नकारात्मक लोगों से दूर ही रहे।
करियर: काम संबंधित बातों में किसी व्यक्ति द्वारा गलत मार्गदर्शन मिलने के कारण आप अपने मार्ग से भटक सकते हैं।
लव: आपके और पार्टनर के बीच हो रहे विवादों की चर्चा किसी के भी सामने ना करें।
हेल्थ: पेट संबंधित बीमारी तकलीफ दे सकती है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 4

कन्या – SEVEN OF PENTACLES
फिलहाल की परिस्थिति में आप के हाथ कुछ हद तक बंधे रहेंगे जिसके कारण किसी भी प्रकार का निर्णय लेना या काम को आगे बढ़ाना आपके लिए कठिन होगा। खुद हो कर परिवार संबंधित अधिक जिम्मेदारियों का बोझ ना ले। प्रॉपर्टी संबंधित के वाद-विवाद या चर्चा से आज आपको दूर ही रहना होगा।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने के लिए थोड़ा वक्त लग सकता है लेकिन प्रयत्न जारी रखें
लव: परिवार के व्यक्ति के साथ चर्चा करके ही विवाह संबंधित बातों को आगे बढ़ाएं और अपनी अपेक्षाओं को भी प्राधान्य देना सीखे।
हेल्थ: अपचन और लूज मोशन जैसी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर: 7

तुला – JUDGEMENT
दिन की शुरुआत में सकारात्मक खबर मिलने की वजह से काम संबंधित उत्साह बढ़ेगा। परिवार के लोगों के कारण जीवन में आनंद प्राप्ति होगी। किसी व्यक्ति के साथ अचानक से मुलाकात होने के कारण आपको समाधान भी प्राप्त होगा। खोई हुई चीज अचानक से मिल सकती है।
करियर: काम की जगह निर्णय लेते समय सहकर्मियों की राय जान लेना आपके लिए आवश्यक होगा।
लव: परिवार में किसी व्यक्तिगत विवाह तय होने की आशंका बन रही है।
हेल्थ: शरीर में बढ़ती गर्मी के कारण त्वचा संबंधित बीमारी तकलीफ दे सकती है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

वृश्चिक -THE CHARIOT
दिन भर लोगों के साथ मतभेद होते रहेंगे लेकिन इसका असर अपने रिश्तो पर ना होने दें। आपको इच्छा शक्ति प्रबल बनाकर धैर्य से काम लेना होगा। परिस्थिति में प्रगति आज नजर नहीं आएगी लेकिन जो भी काम आज करेंगे इसका फायदा आपको अगले कुछ दिनों में तुरंत नजर आएगा।
करियर: काम संबंधित कुछ बातें स्थगित होने के कारण चिंता हो सकती है।
लव : पार्टनर के साथ स्वभाव ना मिलने जुलने के कारण वाद विवाद होते रहेंगे लेकिन आप एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश भी करेंगे।
हेल्थ: बीपी संबंधित समस्या जटिल हो सकती है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 2

धनु – THE LOVERS
समय आपके पक्ष में है केवल बातों पर ठीक से ध्यान न देने के कारण आपको तकलीफ हो का सामना करना पड़ रहा है। अपने मन के डर को खत्म करने की कोशिश करें और सकारात्मक तरीके से परिस्थिति को देखें।
करियर: अपयश का डर होने के कारण आप अपनी क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पा रहे हैं।
लव: प्रेम संबंधों को ही केवल अधिक महत्व देने के कारण बाकी बातों पर ध्यान दे पाना मुश्किल होगा।
हेल्थ: दांतों की समस्या ठीक होने के लिए वक्त ले सकती है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 1

मकर – THE HIEROPHANT
सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को अपने प्रयत्नों में यश प्राप्त होगा। समाज सेवा करते समय अपने व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित ना होने दें। आपके द्वारा दिए गए वचन को निभाना संभव होगा लेकिन अधिक कष्ट लेने पड़ सकते हैं। आपके आसपास की व्यक्ति के द्वारा हुई गलती के कारण आपको समस्या का सामना करना होगा
करियर: स्पर्धा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को अपना उत्साह बनाए रखने की आवश्यकता है।
लव: तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से रिलेशनशिप में दरार उत्पन्न हो सकती है।
हेल्थ: शरीर में विटामिंस की कमी होने के कारण सेहत में असंतुलन महसूस होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

कुंभ – THREE OF PENTACLES
कार्य को भले ही धीरे धीमी गति से आप आगे बढ़ा रहे हो लेकिन काम की क्वालिटी पर ध्यान देते रहे। परिवार संबंधित समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सभी व्यक्ति एक दूसरे का साथ देंगे और चर्चा करके तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार के युवा व्यक्तियों की भी राय आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है
करियर: काम में किसी प्रकार का बदलाव न देख पाना और एकलयता बने रहने के कारण आपको नाराजगी महसूस हो सकती है।
लव: विवाह संबंधित निर्णय लेने के लिए जो समस्या आपको रोक रही है उसे दूर करने के लिए पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।
हेल्थ: माइग्रेन और थकान के कारण बेचैनी महसूस होगी।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 3

मीन – THE MOON
आपके मन में बढ़ रही दुविधा के कारण किसी भी रिश्ते को ठीक से निभा पाना आपके लिए कठिन हो सकता है। अपने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने पर अधिक ध्यान दें जिसके कारण आसपास की घटनाओं का असर आप पर नहीं होगा और आप अपनी और सभी की भलाई को सोच कर निर्णय ले पाएंगे।
करियर: भागीदारी में काम करने वाले लोग आपसी विवादों को नहीं सुलझा पाएंगे जिसके कारण भागीदारी टूट भी सकती है।
लव: पार्टनर्स को एक दूसरे के स्वभाव के नकारात्मक पहलू पता चलेंगे और उनके प्रति आवश्यक समझदारी भी दिखा पाएंगे।
हेल्थ: एंग्जाइटी की तकलीफ दिन में हो सकती है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1