21 march 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 25 जनवरी 2021

वृषभ राशि वालों को लाभ के योग, मकर राशि को नौकरी मिलने की संभावना

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि – Mesh Rashi 25 January 2021, Aries Horoscope 25 January 2021
Mesh Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे।
Mesh 25 January 2021 Love Rashifal,रिलेशनशिप को लेकर मूड में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अभी भी कहीं ना कहीं वो मजबूती नहीं है जो प्रेमी जीवन में रस भर दे। प्रेम को लेकर आप ज्यादा ही सेंसिटिव हो सकते हैं जिससे नकारात्मक विचार आप पर हावी हो सकते हैं इसलिए बैलेंस बनाकर चलना होगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 25 January 2021, Taurus Horoscope 25 January 2021
Vrishabha Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,आज नये विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए। इससे अपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे। आपका वित्तीय भाग्य उच्च चल रहा है। बस आप अपने आवेग पर लगाम लगाने की कोशिश करे और आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद भी ले पाएंगे। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें। किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा।
Vrishabha 25 January 2021 Love Rashifal,किसी मित्र अथवा करीबी के कारण प्रेम संबंधों में तनाव महसूस होगा। इस तनाव को आपसी बातचीत से खत्‍म करें। आप बातचीत करने से डर रहे हैं क्योंकि आपको लग रहा है कि ये संबंध कहीं ज्यादा बुरे मोड़ पर ना आ जाएं लेकिन आपका सोचना गलत है। बातचीत से समाधान निकाल सकते हैं।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 25 January 2021, Gemini Horoscope 25 January 2021
Mithun Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मुहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
Mithun 25 January 2021 Love Rashifal,आप किसी बात की गहराई तक ना जाकर चीजों को ऊपरी तौर पर देखते हैं। यही आपकी सबसे बड़ी कमी भी है। प्रेम संबंधों के विषय में आपको गंभीर होना पड़ेगा तभी आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंधों में आज कसमसाहट सी रहेगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 25 January 2021, Cancer Horoscope 25 January 2021
Kark Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,आज प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को आप उनकी ही चाल में फंसा देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। आजतक आपने जितने भी कष्ट उठाये हैं उसका फल अभी आपको बड़ी मात्रा में प्राप्त होने वाला है। आवेश में आकर आलसी ना बनें।
Kark 25 January 2021 Love Rashifal,आप एकांत पसंद कर सकते हैं लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी हो सकती हैं कि आपको प्रेमी के साथ कुछ समय बिताना पड़ सकता है। जब साथ रहेंगे तब मूड कुछ अच्छा होगा और संध्या समय तक एकदम फ्रेश महसूस करेंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 25 January 2021, Leo Horoscope 25 January 2021
Singh Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। दफ़्तर में हर कोई आपको चुनौती देने को आमादा है; हिम्मत रखें. साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं।
Singh 25 January 2021 Love Rashifal,आज प्यार-मोहब्बत में इतने पागल हो जाएंगे कि सही गलत का ध्यान भी शायद ही रह पाए। मर्यादाओं का उल्लंघन करने से बचें और कोई ऐसा काम अनजाने में ना होने पाए जिसका असर खराब हो अथवा जिससे आपको शर्मिंदा होने पड़े।

कन्या राशि – Kanya Rashi 25 January 2021, Virgo Horoscope 25 January 2021
Kanya Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,आज आपको ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्या के हल में से मदद मिलेगी. जीवन शैली पर हो रहें खर्चो में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगें। आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। आपके लिए बेहतर होगा यदि आप किसी नए संबंध की ओर प्रतिबद्ध होने के पूर्व कुछ सोचें। चूँकि आपका समय अनुकूल है इसलिए आप सर्वश्रेष्ठ को चुनने के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।
Kanya 25 January 2021 Love Rashifal,आप अभी तक प्रेम संबंधों में जो एक सोच रखते हैं, उसमें कुछ बदलाव करना होगा तभी संबंध आगे बढ़ पाएंगे। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन से ऊब चुके हैं लेकिन किसी भी रिश्ते को लंबी दूरी तक बनाए रखने के लिए बदलाव होते रहने चाहिए। आज कुछ नया सोचें और मोहब्बत का रास रचाएं।

तुला राशि – Tula Rashi 25 January 2021, Libra Horoscope 25 January 2021
Tula Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन काफ़ी हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं।
Tula 25 January 2021 Love Rashifal,प्रेमी आपको और आपकी बातों को अनदेखा और अनसुना कर सकता है जिसकी वजह से आपकी भावनाएं आहत होंगी। मन में उदासी भरी रह सकती है और आप केवल अकेला रहना पसंद कर सकते हैं। आज आप प्रेमी जीवन पर विचार करें कि वह किस हालात में है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 25 January 2021, Scorpio Horoscope 25 January 2021
Varshik Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है. विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे। यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे. नौकरी में उत्साह बढेगा। व्यापार से लाभ मिलेगा। साझेदारी में फायदा होगा। धन का लाभ मिलेगा। मानसिक बैचेनी हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है।
Varshik 25 January 2021 Love Rashifal,प्रेम संबंधों को लेकर दिन मिला-जुला कहा जाएगा। जिनके रिलेशन अभी शुरू हुए हैं उनके लिए तो रोमांच से भरा दिन होगा, क्योंकि आज आप एक-दूसरे से ढेर सारी बातें शेयर करेंगे। पुराने संबंध बने हुए हैं तब आपके लिए दिन लड़ाई-झगड़े वाला हो सकता है।

धनु राशि – Dhanu Rashi 25 January 2021, Sagittarius Horoscope 25 January 2021
Dhanu Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं।अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी।
Dhanu 25 January 2021 Love Rashifal,प्रेम संबंधों को लेकर आपके भीतर जो एनर्जी रहेगी उतनी आपके पार्टनर में नजर नहीं आएगी। फिर भी आप उसके साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहते हैं तब बिना कुछ कहे भी कुछ पल बिताए जा सकते हैं। प्रेमी को लेकर ड्राइव पर निकलते हैं तो सतर्क रहें।

मकर राशि – Makar Rashi 25 January 2021, Capricorn Horoscope 25 January 2021
Makar Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। नया वातावरण और नए मित्र आपके लिए एक नया अनुभव होगा। भागदौड़ और परिश्रम के बाद वंचित लाभ होगा कार्यक्षेत्र में प्रक्रियाओं में व्यस्त रहेगी।
Makar 25 January 2021 Love Rashifal,अपनी तारीफ सुनने की डिमांड आपका प्रेमी कर सकता है लेकिन आप पहले तय करेंगे की वाकई में तारीफ की जाए या जो वास्तविकता है, वो बयान की जाए। माना आप अत्यधिक व्यवहारिक व्यक्ति हैं लेकिन प्यार-मोहब्बत में एकाध शब्द प्रशंसा में बोल देने से मिठास बढ़ जाती है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 25 January 2021, Aquarius Horoscope 25 January 2021
Kumbh Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। काम पर चीज़ें थोड़ी अजीब हो सकती हैं; आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके ख़िलाफ़ जा रहा है। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है।
Kumbh 25 January 2021 Love Rashifal,प्रेम संबंधों को लेकर जश्न मनाने का समय आ गया है। दोनों मिलकर जश्न मनाने का प्रोग्राम बनाएंगे, इसके लिए कहीं बाहर जाने का मूड हो सकता है या आप दोनों फिल्म देखने भी जा सकते हैं। जो अपने पहले प्यार को प्रपोज़ करने की सोच रहें हैं उन्हें आज का दिन टाल देना चाहिए।

मीन राशि – Meen Rashi 25 January 2021, Pisces Horoscope 25 January 2021
Meen Rashi 25 January Ka 2021 Rashifal,आज लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। भाग्य आपके साथ है। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। घरेलू मसले आपके दिमाग पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी खराब कर सकते हैं। अपने उत्साह के साथ आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद जरुरी है आप थोड़ा अधिक सो सकते हैं। आज बेकार के झगड़ों से बचें।
Meen 25 January 2021 Love Rashifal,आपका मन थोड़ा बेचैन सा हो सकता है क्योंकि मन में नकारात्मक विचार लव लाइफ को लेकर उठ सकते हैं कि इसका भविष्य क्या होगा। इस विषय पर आप अपने पार्टनर से बात करें देखें कि लव लाइफ को क्या मोड़ दिया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1