ट्रैक्टर रैली में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पाकिस्तान, दिल्ली पुलिस अलर्ट

दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली की इजाजत दे दी है। इस रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। अब दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान इस रैली में परेशानी खड़ी कर सकता है। पाकिस्तान की तरफ से इसके लिए सोशल मीडिया पर भी तैयारी की जा रही है कि वह इस रैली को प्रभावित कर सके।

दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ी घटना होने के संकेत दिये हैं। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ऑफ पुलिस दिपेंद्र पाठक ने बताया कि हमें इंटेलिजेंस और कई दूसरी एजेंसियों ने जानकारी दी है कि ट्रैक्टर रैली के दौरान कोई बड़ी घटना हो सकती है इस रैली में परेशानी खड़ी की जा सकती है।

पाकिस्तान की तरफ से 308 टि्वटर हैंडल तैयार किये गये हैं, इसके माध्यम से पाकिस्तान इस रैली में परेशानी खड़ा करने की योजना बना रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर हमने ट्रैक्टर रैली में हमने सुरक्षा प्रदान की है। हमने उन्हें यह भी जानकारी दी है कि इस रैली में कई लोग ऐसे शामिल हो सकते हैं जो इसमें परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर किसानों की रैली की इजाजत मिल गयी। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने यह जानकारी दी कि लिखित मंज़ूरी मिली है कहा, हम दिल्ली नहीं दिल जीतने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने लिखित में मंज़ूरी के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने परेड को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1