साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भले ही भारत में दिखाई नहीं दे रहा हो, लेकिन इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर जरूर देखने को मिलेगा। 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। इन राशि वालों को करियर से लेकर लव लाइफ तक में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में इन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें और ग्रहण काल में मन ही मन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करते रहें। चलिए अब जान लेते हैं किन राशियों पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।
वृश्चिक राशि – किस्मत का नहीं मिलेगा साथ
वृश्चिक राशि वालों यह सूर्यग्रहण आपके नवें स्थान पर लगेगा और जन्मपत्रिका में यह स्थान भाग्य से संबंध रखता है। अतः ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से आपका भाग्य कमजोर हो सकता है। इस दौरान आपकी किस्मत आपका पूरी तरह से साथ नहीं दे पायेगी। तो भाग्य को मजबूत करने के लिए मन्दिर में गुड़ का दान करें।
धनु राशि – स्वास्थ्य में आएंगे उतार-चढ़ाव
यह सूर्यग्रहण धनु राशि के आठवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में ये स्थान आपकी आयु से संबंधित होता है। ऐसे में ग्रहण के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये ग्रहण के दिन काली गाय की सेवा करें। साथ ही बड़े भाई से संबंध अच्छे रखें।
मकर राशि – जीवनसाथी के साथ हो सकती है अनबन
यह सूर्यग्रहण मकर राशि वालों के सातवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में ये स्थान जीवनसाथी से जुड़ा होता है। ऐसे में ग्रहण के दिन आपकी अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अतः ग्रहण के अशुभ फलों से बचने के लिये भोजन करने से पहले एक रोटी के टुकड़े की अग्नि में आहुति जरूर दें।
कुम्भ राशि – शत्रुओं से रहें सावधान
सूर्यग्रहण आपके छठे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध स्वास्थ्य, शत्रु और मित्र से होता है। ऐसे में इस ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। तो वहीं स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आ सकती हैं। ऐसे में संभलकर रहें और अच्छे दोस्तों का साथ बनाये रखें। साथ ही इस ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिये कुत्ते को रोटी खिलाएं।

