आपका दिन मंगलमय हो आज का राशिफल 09 मई 2020

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 9 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (9 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। अपनी इच्छाओं को कुछ समय के लिए त्यागना ठीक रहेगा। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए।

वृष: आज का दिन कुछ अच्छे परिवर्तन के संकेत लेकर आ रहा है। आपको तरक्की मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिए समय मिला-जुला है। खर्च के मामले में भी आज चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों को स्थगित करने का समय है।

मिथुन: नौकरी- धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। कुछ चुनौतियां आपको सफलता की नई राहों पर ले जाएंगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से बचना चाहिए। परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।

कर्क: आज आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपके संबंध मधुर होंगे।

सिंह: आपको सफलता मिलने के पूरे योग हैं। आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। जॉब में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। निवेश करने का एक अच्छा समय हो सकता है। आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।

कन्या: आज अपनी रचनात्मकता को और निखारने की आवश्यकता है। आपकी योजना और विचारों को सराहना मिल सकती है। आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। धन खर्च अधिक होगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। सेहत के लिहाज से समय मिला-जुला रहेगा।

तुला: आज आपको कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज बड़े निर्णय लेने के लिए अनुकूल दिन है। कोई महत्वपूर्ण डील आपके पक्ष में हो सकती है। आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिलने के योग बन रहे हैं। योजना फलीभूत होगी। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक: आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

धनु: आज आपके लिए करियर की नई राह खुल सकती है। आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं।आज आपका परिवार आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल संबंध बनेंगे। दूसरों के भरोसे कार्य न करें। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान देना होगा।

मकर: आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। काम के चलते थकान रहेगी। ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

कुंभ: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आमदनी बढ़ने से आपका मन खुश होगा। कार्यों को समय रहते हल कर लेंगे। व्यवसाय में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। अपने आत्मविश्वास में किसी तरह की कमी न होने दें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। दूसरों की खुले दिल से मदद करें। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे।आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1