punjab

फिरोजपुर में भीषण एक्सीडेंट,पिकअप-ट्रक के टक्कर में 8 की मौत,15 से ज्यादा घायल

पंजाब के फिरोजपुर में फाजिल्का रोड पर शनिवार सुबह ट्रक और पिकअप की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर गांव जंगा वाला के पास ट्रक और महिंद्रा पिकअप जीप में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में जीप सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जीप में करीब 25 लोग सवार थे। यानी जीप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

हादसे के शिकार लोग आपस में रिश्तेदार

मृतक सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे के शिकार लोग जलालाबाद से चल कर बियास डेरा राधा स्वामी में अपने किसी मृतक रिश्तेदार के फूल जल परवाह करने जा रहे थे। बाकी लोगों का फिरोजपुर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे और वे जलालाबाद से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1