जानिए आज का राशिफल…

मेष – आज के दिन कोशिश करें कि कोई भी पेंडिंग काम आने वाले दिनों में न रहे। ऑफिस के कार्यों को कर पाने में सक्षम होंगे। थोक के व्यापारियों के लिये दिन विशेष तौर पर लाभकारी रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के विषय में सोच सकते है। खान-पान पर भी ध्यान दें।

वृष – आज के दिन मन में उमंग-उत्साह की वृद्धि होगी जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मैनेजमेंट और प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा साथ ही वह दूसरों के आईडिअल भी बन सकते है। जो लोग व्यापार करते है उनको अपने कारोबार में बढ़ोत्तरी के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत में बेवजह का आलस्य आपके रोगों को बढ़ा सकता है। शुगर मरीजों को खान-पान में संयम बरतना होगा।

मिथुन – आज के दिन सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव भ्रमित कर रहा है लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के लिए पूर्ण बल भी दे रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिये। परिवार में दूसरों के झगड़े में स्वयं को न उलझायें इसका असर दाम्पत्य जीवन में पड़ सकता है। समझदारी से काम लेना बेहतर होगा।

कर्क – आज के दिन यदि किसी अभियान में कार्य कर रहे हैं तो आज टीम के साथ कार्य करें। ऑफिस की बात करें तो अपने दस्तावेजों को ठीक से संभाल कर रखें चोरी मिस प्लेस हो सकता है। जिन लोगों का कोई बकाया धन कहीं फंसा हुआ था उन्हें आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत सामान्य रहेगा।

सिंह – आज के दिन मन से अतिरिक्त उत्साह आपके हितों पर भारी पड़ सकता है। दूसरों पर अत्यधिक भरोसा कभी-कभी चोट पहुंचा देता है। इस और सचेत रहते हुए जिम्मेदारियों को उठाना होगा। ऑफिस के कार्य अपने ही भरोसे पर करना उचित रहेगा क्योंकि सहयोगी आज मौके पर मदद नहीं कर पायेंगे।

कन्या – आज के दिन कुछ हताश और कमजोर महसूस कर सकते हैं। इसलिए इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देते हुए सिर्फ अपने पर ही ध्यान देना होगा। यदि ऑफिस में काफी दिनों से सैलरी नहीं बढ़ी है तो आज इसकी मांग करने पर सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोग अपने कंपटीटरों पर भारी पड़ेगें। आज निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी।

तुला – आज के दिन भाग्य बहुत प्रबल है। जिस तरह से आप अपना दिन को डिजाइन करेगें वैसे ही सफलता भी प्राप्त होगी। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़े हैं और नौकरी की तलाश में है उनको प्लेसमेंट मिल सकता है। सेहत में तला भुना हुआ बाहर की चीजों का सेवन न ही करें तो आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा।

वृश्चिक – आज के दिन अपने स्वभाव में कुछ परिवर्तन करने की आवश्यकता है। यदि आप हठी स्वभाव के हैं तो आज सौम्यता रखने में ही आपकी भलाई है। दूसरों से बात करते समय अपनी वाणी पर विशेष ध्यान दें। हेल्थ में आंखों में जलन और सिर में दर्द रह सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच सम्बन्ध मजबूत होंगे साथ ही घर वालों के साथ पूजा-पाठ में भाग लेंगे।

धनु – आज के दिन तो पुराने तरीके छोड़ कर नई टैकनॉलॉजी का लाभ लेते हुए काम करना होगा। वहीं दूसरी ओर कार्य के अलावा अपनी रूचि के कार्य भी कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है क्योंकि आज आपको मांस-पेशियों का दर्द परेशान कर सकता है, इसलिए मालिश या ब्यूटी ट्रीटमेंट ले सकते हैं।

मकर – आज का दिन काफी सकारात्मक विचारों के साथ बितेगा। व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। आज घर में रिश्तेदार आ सकते हैं, उनके सेवा-सत्कार में आपको कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर अपनी वाणी पर भी ध्यान देना होगा आपकी बातें किसी को चुभ सकती है।

कुम्भ – आज के दिन खासकर उन लोगों को ध्यान देने की आवश्यकता है जो जन कल्याण के लिए कार्य करते हैं। करियर से जुड़े लोगों को सलाह दी जाती है की नौकरी से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो भविष्य में पछ्तना पड़ सकता है। व्यवसाय करने वालों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपका आत्मविश्वास और साहस आय में बढ़ोत्तरी कर रहा है।

मीन – आज के दिन भविष्य का अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। ऑफिस में कार्यों को पूर्ण करने में अनेक बाधाएं उत्पन्न होगी लेकिन आपको परेशान नहीं होना है कार्य को आराम से ही करिए,जल्दबाजी में कार्य बिगड़ भी सकते हैं। हेल्थ कि बात करें तो बाहर जाते समय ठंड-गर्म से बचने की पूरी तैयारी करके निकले अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1