72 वर्षीय Corona संक्रमित बुजुर्ग की PGI में मौत

राजधानी में Corona से पीड़ित (72) वर्षीय बुजुर्ग की PGI में मौत हो गई। काफी उपचार के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतक श्रावस्ती का रहने वाला था। जिसे Corona संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने PGI के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं इनके साथ भर्ती हुए सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। लखनऊ में यह Corona से दूसरी मौत है। इससे पूर्व बीते 15 अपै्रल को एक नजीराबाद निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत KGMU में हुई थी।

PGI के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती Corona संक्रमित ज्वाला प्रसाद (72) फैजाबाद रोड स्थित चंदन हास्पिटल से लाकर भर्ती कराए गए थे। इनके साथ सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक विजय प्रकाश वर्मा भी शामिल थे। इन दोनों मरीजों में Corona संक्रमण की पुष्टि होने पर शुक्रवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने PGI के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था।

इन दोनों की हालत गंभीर थी। उन्हें ऑक्सीजन के सपोर्ट पर रखा गया था। रविवार को ज्वाला प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि ज्वाला गुर्दे की बीमारी के साथ ही डायबिटीज से भी पीड़ित थे। वहीं PGI में Corona संक्रमित ज्वाला प्रसाद की पहली मौत हुई है। संस्थान में 20 मार्च को भर्ती होने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पहली संक्रमित मरीज थी। हांलाकि वह 6 अप्रैल को Corona से मुक्त होने के बाद घर जा चुकी हैं। कनिका के बाद PGI कोविड अस्पताल में 15 संक्रमित मरीज भर्ती हुए।

सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक विजय प्रकाश वर्मा की हालत गंभीर है। विजय प्रकाश भी गुर्दे की बीमारी के साथ ही डायबिटीज से पीड़ित हैं। अन्य ICU में भर्ती 6 संक्रमित मरीजों की सेहत में सुधार होने पर शनिवार की शाम इन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जबकि 8 अन्य मरीज ICU में भर्ती हैं। जिनकी तबियत स्थिर है।

राजधानी लखनऊ में इससे पूर्व बीते 15 अपै्रल को एक नजीराबाद निवासी 64 वर्षीय Corona संक्रमित बुजुर्ग की मौत KGMU में हुई थी। बुजुर्ग को कोविड वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह मधुमेह से पीड़ित था तथा गुर्दा भी खराब हो गया था। इसके अलावा फेफड़ों में संक्रमण भी था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1