असम में 177 हथियारों के साथ 644 आतंकवादियों का आत्मसमर्पण

असम में 8 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के कुल 644 आतंकवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। ये आतंकवादी उल्फा (I), NDFB, RNLF, KLO, CPI (M), NSLA, ADF और NLFB के सदस्य हैं। इन आतंकवादियों ने यहां एक कार्यक्रम में असम के CM सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया।

पुलिस महानिदेशक ज्योति महंत ने संवाददाताओं से कहा कि यह राज्य और असम पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। कुल मिलाकर 644 कैडर और 8आतंकवादी समूहों के नेताओं ने हथियार डाल दिए। उन्होंने कहा कि यह हाल के दिनों में आतंकवादियों के सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक है। महंता ने आगे बताया कि इन आतंकवादियों के पास से AK- 47 और AK-56 जैसे कई हथियार सौंपे हैं। यह असम के लिए ऐतिहासिक दिन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1