आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 6 जून 2020

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 6 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (6 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 6 June 2020 , Aries Horoscope 6 June 2020

आज परिवार के लिए कुछ अच्छा दिन रहेगा। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी। आज आपके परफॉरमेंस से बॉस प्रभावित होंगे। इस राशि के साहित्य से जुड़ें लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। आज किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफ़र यादगार होने के साथ मज़ेदार भी रहेगा। ऊं रुद्राय नम: का जप करें.

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 6 June 2020 , Taurus Horoscope 6 June 2020

आज आप विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक समझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं। ऊं नम: शिवाय का जप करें. शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें.

मिथुन राशि – Mithun Rashi 6 June 2020 , Gemini Horoscope 6 June 2020

आज का दिन शानदार रहेगा| आज जीवन में आपको नया मुकाम हासिल होगा। इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर है। आज उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। संगीतकारों को समाज में प्रसिद्धि मिलेगी। आज आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। इस राशी के जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते है उनके लिए आज का दिन अच्छा है, सफलता प्राप्तहोगी। गणेश जी की पूजा करें। आर्थिक उन्नति होगी। गणपति जी को दूर्वा भेंट करें.

कर्क राशि – Kark Rashi 6 June 2020 , Cancer Horoscope 6 June 2020

आप अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी। ऊं दुं दुर्गाय नम: का जप करें.

सिंह राशि – Singh Rashi 6 June 2020 , Leo Horoscope 6 June 2020

व्यापार के विस्तार हेतु धन का आयोजन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन है। व्यावसायिकों को अपनी अध्यक्षता के नीचे रहे लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा। धन प्राप्ति का प्रबल योग है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है। आज कुछ दान जरूर करे जैसे हल्दी और चावल.

कन्या राशि – Kanya Rashi 6 June 2020 , Virgo Horoscope 6 June 2020

आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में रहेगा। हो सकता हैं आज आप किसी नए रचना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी शो में एक्टिंग करने का ऑफर आ सकता हैं। साथ ही पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। लेकिन मनोरंजन पर पैसे खर्च हो सकते हैं।आर्थिक स्थिति से आज का दिन लाभदायी रहेगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर हील स्टेशन पर घूमने का प्लान बनेगा। घर में पौधा लगाने से मन को शांति मिलेगी। ऊं गं गणपताय नम: का जप करें.

तुला राशि – Tula Rashi 6 June 2020 , Libra Horoscope 6 June 2020

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। वरना दूसरा इसका फायदा उठा सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण घर में थोड़ी तनाव की स्थिति बनेगी। तनाव बढ़ने से बनता हुआ काम रूक सकता है। आज आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। आज उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आज आपका मन काम से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आज आपको इन लोगों से दूर रखेगी । बहते जल में काली उड़द प्रवाहित करें, आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। दूध या दूध से बनी चीजों का दान करें.

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 6 June 2020 , Scorpio Horoscope 6 June 2020

गणेशजी कहते हैं कि दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। इसमें मित्रों, और परिजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा। वाहन ध्यान से चलाएं। धन संबंधी फैसले ना लें। पके हुए अन्न का दान करें।

धनु राशि – Dhanu Rashi 6 June 2020 , Sagittarius Horoscope 6 June 2020

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि वाले जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज ऑफिस में भी आपके कामों की तारीफ होगी। लवमेट के लिये आज का दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। पार्टनर के साथ आज कही लंच पर जा सकते हैं। भैरव बाबा को लाल फूल चढ़ाये धन-संपत्ति घर आएगी। बेसन या चने का दान करें.

मकर राशि – Makar Rashi 6 June 2020 , Capricorn Horoscope 6 June 2020

आज आपको घर-परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। आपका जीवनसाथी किसी खूबसूरत सरप्राईज से आपका दिन बना सकता है। ऊं दुं दुर्गाय नम: का जप करें.

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 6 June 2020 , Aquarius Horoscope 6 June 2020

आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पुण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आपके मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याह्न के बाद आपके प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में संवादिता बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। प्रतिष्ठा का ख्याल रखें. भाग्य साथ है. ऊं गं गणपताय नम: का जप करें.

मीन राशि – Meen Rashi 6 June 2020 , Pisces Horoscope 6 June 2020

आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हो। इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा क्यों ना आप कहीं बाहर छुट्टियां बिताने चले जाएं। साथ ही आज आपकी मनोकामना पूर्ण होंगी। इस राशि के बच्चें अगर ज्यादा मेहनत करेंगे तो भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। साथ ही आज बच्चें अपने पिता से परामर्श लेंगे। तो उनका आत्मविश्वास बढेंगा। लवमेट को आज रिंग गिफ्ट करेंगे । लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हल्दी और चंदन का तिलक लगाएं. पके हुए भोजन का दान करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1