चीन से दो युद्ध लड़ रहा है भारत- सीएम अरविंद केजरीवाल

भारत में Coronavirus के नए मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही। देश में लगातार बढ़ते मामलों के बीच संक्रमित मरीजों की संख्या 4.25 लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि इनमें से कुल 2 लाख 37 हजार 196 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। आइसीएमआर के अनुसार देश में 69 लाख 50 हजार 493 लोगों की Corona जांच की जा चुकी है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं। एक भारत-चीन बॉर्डर पर और दूसरा चीन से आए वायरस के खिलाफ। हमारे 20 वीर जवान पीछे नहीं हटे थे और हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे।

चीन के खिलाफ दोनों युद्ध जीतेंगे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं – एक सीमा पर और दूसरा चीन के वायरस के खिलाफ। हमारे 20 बहादुर सैनिक पीछे नहीं हटे, हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे।


कोरोना मरीजों को देंगे ऑक्सीपल्स मीटर

दिल्ली सरकार हर होम आइसोलेशन वाले केस को एक ऑक्सीपल्स मीटर देगी। इससे मरीज खुद अपना ऑक्सीजन लेवल जांच सकेंगे। आप उस पल्स मीटर को अपने घर पर रखिए, ठीक होने के बाद उसे सरकार को वापस कर दीजिए।


कोरोना से ठीक होने की दर 56 फीसद

विश्व की 17 फीसद आबादी होने के बावजूद हमारे यहां Coronavirus के मामले 5 फीसद से कम हैं। हमारे यहां अब ठीक होने की दर 56 फीसद के आसपास है। दुनिया में Coronavirus से होने वाली मौतों में हमारे यहां मौत का आंकड़ा 3 फीसद से भी कम है।
महाराष्ट्र पुलिस में बीते 24 घंटे में Coronavirus के 55 नए मामले सामने आए हैं और एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है। महाराष्ट्र पुलिस में Corona संक्रमितों की कुल संख्या 4,103 हो गई है।

ओडिशा में 1,562 सक्रिय मामले

ओडिशा में कल Coronavirus के 143 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 5,303 हो गई है। इशमें से 3,720 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,562 सक्रिय मामले हैं।


नगालैंड में 69 नए मामले

नगालैंड में 275 लोगों का Corona टेस्ट किया गया, जिसमें से 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में Corona ने कुल 280 मामले हैं, जिनमें से 139 सक्रिय हैं और 141 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।


महाराष्ट्र में 1.32 लाख संक्रमित

महाराष्ट्र में 3,870 नए केस मिले महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1.32 लाख को पार कर गई है। रविवार को 3,870 नए मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 6,170 लोगों की जान भी जा चुकी है। अब तक 65,744 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सक्रिय मामले 60,161 रह गए हैं।

24 घंटे में 445 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों के दौरान Coronavirus के 14,821 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 445 लोगों की मौत हुई है।


देश में मरीजों की संख्या 4.25 लाख के पार

देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 25 हजार 228 पहुंच गई है। इसमें से 1,74,387 एक्टिव केस हैं, अब तक 2,37,196 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 13,699 लोगों की जान जा चुकी है।


डिप्टी मेयर कोरोना पॉजिटिव

गया नगर निगम के डिप्टी मेयर को Corona टेस्ट पॉजिटिव आया है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो दिनों से ठंड और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद डिप्टी मेयर का Corona टेस्ट किया गया था। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

गोवा में कोरोना से पहली मौत

गोवा में Coronavirus से पहली मौत दर्ज की गई है। 85 वर्षीय महिला जिसका Corona टेस्ट पॉजिटिव आया था, एक अस्पताल में उसका निधन हो गया है। मैं नागरिकों को विश्वास दिलाता हूं कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी उपाय कर रहे हैं।

50 हजार की कोरोना से मौत

अमेरिका के बाद Coronavirus से सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है, जबकि Corona संक्रमितों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है।
2.27 लाख लोग हुए ठीक

रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 300 से अधिक मरीजों की जान भी चली गई। देश में Corona के कुल संक्रमितों की संख्या 4,10,461 हो गई है। इनमें से 2,27,755 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 13,254 लोगों की अब तक जान जा चुकी है और 1,69,451 सक्रिय मामले रह गए हैं। इस तरह सक्रिय मामलों से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 58,305 ज्यादा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1