दिल्ली में पहले 51 लाख लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, कब-किसे और कहां मिलेगा टीका, जानिए CM केजरीवाल का पूरा प्लान

दिल्ली में COVID-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। CM अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में पहले चरण में 51 लाख लोगों को COVID वैक्सीन के लिए चिन्हित किया गया है। उनके लिए कुल 1.02 लाख करोड़ डोज की जरूरत पड़ेगी। प्रत्येक व्यक्ति को दो डोज दी जाएंगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पहले चरण में 3 लाख स्वास्थ्यकर्मी, 6 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स जिसमें पुलिस, सिविल डिफेंस, MCD कर्मी व अन्य। इनके अलावा 50 साल से अधिक उम्र वाले और 50 साल से कम उम्र के वो लोग जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है, ऐसे करीब 42 लाख लोग हैं जिन्हें वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों को चिन्हित करने का काम लगभग अंतिम चरण में है।

केजरीवाल ने बताया कि अभी हमारे पास 74 लाख डोज को रखने की व्यवस्था है। बाकी डोज के लिए जल्द ही नए कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। COVID-19 केंद्र चिन्हित करने का काम भी अंतिम चरण में है। हर केंद्र पर पांच लोगों की टीम चाहिए यह काम भी पूरा हो चुका है।

केजरीवाल ने बताया कि डॉक्टर्स के प्रशिक्षण का काम पूरा हो चुका है। अब हमें सिर्फ कोविड वैक्सीन के भारत में अप्रूव्ड होने का इंतजार है, जिसका हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी को COVID-19 वैक्सीन के बाद किसी तरह का साइड इफेक्ट होता है तो उसके इलाज की भी समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। सभी को कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकृत किया जाएगा। उसके बाद ही उन्हें कोविड वैक्सीन दिया जाएगा। किसे कब और कहां वैक्सीन दी जाएगी इसकी सूचना SMS के जरिये दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1