Aadhaar से नहीं जुड़े होने पर 31 मार्च के बाद बेकार हो जाएगा PAN

अगर आप ने अपना पैन Card और आधार Card अब तक नहीं लिंक किया है तो कर लें क्योंकि 31 मार्च तक ऐसा ना करने वाले 17 करोड़ पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएंगे। Income Tax Department ने इसे लेकर आगाह करते हुए कहा है कि Permanent Account Number कार्ड को Aadhaar से लिंक ना करने पर यह 31 मार्च 2020 के बाद निष्क्रिय हो जाएगा। Aadhaar और Pan कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। अंतिम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देश के 30.75 करोड़ Pan कार्ड्स पहले ही Aadhaar Card से लिंक हो चुके हैं।

सरकार लगातार लोगों से अपने Aadhaar को Pan कार्ड से लिंक करने के लिए कहती है और इसकी आखिरी तारीख को कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। अब 31 मार्च 2020 आखिरी तारीख है और अब तक 17.58 करोड़ PAN Cards को Aadhaar Card से लिंक नहीं किया गया है।

सितंबर 2018 में SC ने Aadhaar Card को संवैधानिक रूप से वैध करार दिया था साथ ही कहा था कि 12 अंकों वाला यह Aadhaar Card आयकर भरने और PAN कार्ड के लिए भी जरूरी होगा। इसके बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने कहा था कि 2 जुलाई 2017 तक जिन लोगों को PAN Number जारी हुआ है उन्हें इसे अपना आधार नंबर सेक्शन 139AA के उप सेक्शन 2 के तहत बताना जरूरी होगा। अगर वो ऐसा करने में 31 मार्च 2020 तक नाकाम रहता है तो उसका PAN नंबर इस तारीख के बाद तत्काल प्रभाव से बेकार हो जाएगा।

CBDT ने आयकर नियमों में बदलाव करते हुए PAN कार्ड को बेकार किए जाने की बात उसमें शामिल कर दी है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिस शख्स का PAN कार्ड बेकार हो जाता है वो इसके सभी तरह के परिणामों के लिए जिम्मेदार होगा।

Aadhaar से PAN कार्ड लिंक करने का आसान तरीका है ऑनलाइन लिंकिंग। इसके लिए कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसके बाद आपका PAN कार्ड आपके Aadhaar नंबर से जुड़ जाएगा। सबसे पहले Aadhaar नंबर को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए ई-फाइलिंग की वेबसाइट (https://incometaxindiaefiling.gov.in/) पर जाना होगा। इसके बाद इसमें दिए गए प्रोसेस को पूरा करना होगा।सबसे पहले, साइट में जाकर रजिस्टर करें जिसके बाद यूजर से उनके PAN की डिटेल मांगी जाएगी। PAN डिटेल देने पर यूजर को वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद पासवर्ड बना लें। इसके बाद साइट पर लॉग इन करें

अब साइट में लॉग इन करने के लिए आपको अपना यूजर ID देना होगा जो कि आपका PAN नंबर है। इसके बाद पासवर्ड और नीचे दिए गए कैप्चा कोड को डालकर लॉग इन करें।

अब आपको एक पॉपअप विंडो सामने दिखेगा जिसमें आपको Aadhaar नंबर को लिंक करने के लिए कहा जाएगा। इसमें अपना Aadhaar नंबर और कैप्चा कोड को डालें।

कभी-कभी पॉपअप विंडो नहीं दिखाई देता है। लेकिन इसके बाद भी आप अपने Aadhaar नंबर को PAN कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

इसके लिए साइट के मेन्यु में प्रोफाइल सेटिंग्स में क्लिक करें। जिसके बाद आपको लिंक Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना होगा।

अगर आपके Aadhaar नंबर और PAN कार्ड की डिटेल इंफोर्मेशन सही नहीं है तो आप ऑनलाइन दोनों नंबर को लिंक नहीं कर सकते। इस प्रणाली को आसान बनाने के लिए सरकार की ओर से कोशिश की जा रही है। इसके लिए आपको अपने PAN कार्ड की स्कैन कॉपी देनी होगी।

आयकर विभाग की ओर से ONLINE भी विकल्प दिए जायेंगे। जिसमें यूजर अपना बिना नाम बदले ओटीपी के जरिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस ऑप्शन को सिलेक्ट कर यूजर को अपने दोनों डॉक्यूमेंट में मौजूद जन्म तिथि की डिटेल देनी होगी। दोनों डॉक्यूमेंट में दिए गए जन्म तिथि की डिटेल मैच होने पर यूजर ऑनलाइन Aadhaar से PAN को जोड़ सकेंगे।

जो आवेदक अपने PAN कार्ड को Aadhaar से लिंक करने के लिए ONLINE प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, वे सभी एक पेज के आवेदन फॉर्म को भरकर तय किए गए शुल्क से साथ पैन सेंटर में जमा करा सकते हैं। इस आवेदन फॉर्म के साथ पैन कार्ड, Aadhaar कार्ड की फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य रहेगा।

PAN को Aadhaar से लिंक करने की प्रक्रिया SMS की मदद से भी की जा सकती है। आवेदक 567678 या 56161 पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से मैसेज कर सकते हैं। इसे UIDPAN <12 Digit Aadhaar Number> <10 Digit PAN> इस फॉर्मेट में भेजना होगा। उदाहरण के लिए, UIDPAN 123456789000 EPOPE1234E

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1