01 NOVEMBER 2020 Ka Rashifal Hindi

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2020

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को मेष और वृष राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। इन लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 30 अक्टूबर का दिन…
🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀
मेष – LOVERS

आज आपके लिए पार्टनर का सहयोग महत्वपूर्ण होगा। पार्टनर के साथ मिलने की वजह से आप रिस्क लेने से डरेंगे नहीं। दिन की शुरुआत में कठिनाइयां अधिक होगी लेकिन दिन के अंदर तक आपने तय किए सारे काम खत्म हुए होंगे। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास पार्टनर के सहयोग की वजह से अंजाम तक पहुंच सकता है।

करियर: आर्थिक चिंता दूर होगी।

लव: आपके और पार्टनर के बीच संबंध सुधारने लगेंगे।

हेल्थ: परिवार के व्यक्ति की सेहत चिंता का विषय होगा।

लकी कलर :नीला

लकी नंबर: 6

वृषभ – JUDGEMENT

परिवार से दूर रहना आज आपको उदास बना सकता है। कड़ी मेहनत के बावजूद भी मनचाहा यश मिलने में और वक्त लगेगा। मित्र परिवार का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपका बढ़ता जनसंपर्क आपके लिए नए अवसर पैदा कर सकता है। सरकारी कामों में देरी होगी।

करियर: योग्य करियर का चुनाव करना आपके लिए कठिन हो सकता है।

लव: रिलेशनशिप के प्रति रखें संयम की आज परीक्षा होगी

हेल्थ: सेहत में सुधार दिखेगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

मिथुन – THE WORLD

प्रतिकूल परिस्थिति को भी अपने पक्ष में लाना आज आपके लिए आसान होगा। आपका फोकस बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति होने की वजह से आनंदमय वातावरण रहेगा। पैसों की चिंता कम होगी।

करियर: व्यापारियों को नए काम के साथ तुरंत फायदा नजर आएगा।

लव: अविवाहित लोगों का विवाह जल्दी तय होगा।

हेल्थ: पेट संबंधित समस्याएं दूर होंगी।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 5

कर्क – JUSTICE

आपने अभी तक की हुई मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति कम होगी फिर भी आप हार नहीं मानेंगे। परिस्थिति को बदलने की कोशिश जारी रखें। खासकर के पैसों से जुड़ी बातों में और संयम दिखाने की आवश्यकता। अध्यात्म से जुड़े व्यक्ति अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।

करियर: काम शुरू करते समय दस्तावेज ठीक तरह से पढ़ कर ही काम शुरू करें।

लव: लव लाइफ में मनचाहा बदलाव दिखेगा।

हेल्थ: एसिडिटी की समस्या दूर होगी।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर: 8

सिंह – THE HANGEDMAN

एक ही तरह की परिस्थिति में बार-बार फँसना आपकी गलतियां दर्शाता है। गलतियों को दोहराना आज बड़ा नुकसानदायक हो सकता है। गलत व्यक्ति पर दिखाया विश्वास आपका भावनात्मक और आर्थिक रूप से नुकसान करेगा। निजी जीवन से जुड़ी बातें सभी के साथ खुलकर न करें। पिता के साथ हो रहे विवाद शाम तक मिट जाएंगे।

करियर: प्रोजेक्ट या नौकरी में बदलाव न दिखना गुस्सा बढ़ा सकता है।

लव: वैवाहिक जीवन में स्थिरता महसूस होगी।

हेल्थ: गले का दर्द सुबह में सता सकता है।

लकी कलर :नीला

लकी नंबर: 9

कन्या – DEATH

जीवन में बदलाव देखने के लिए आपके आसपास के वातावरण में भी बदलाव लाना जरूरी होगा। अनचाहे विचार और परिस्थिति से समझौता करना ही आपके लिए आज बेहतर होगा। घर और काम की जगह को साफ रखें सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। कई लोगों के काम बनते रुक सकते हैं। रुके हुए कामों को आज ही अंजाम देने की ज़िद न करें ।

करियर: वरिष्ठ अधिकारी के साथ वाद विवाद उत्पन्न हो सकते हैं।

लव: पार्टनर की वजह से परिवार की शांति भंग हो सकती है।

हेल्थ: घुटने और जोड़ों का दर्द सता सकता है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर :5

तुला – TEMPERANCE

आज आपकी रुचि आध्यात्म के प्रति और बढ़ेगी। मेडिटेशन में बिताया समय आपको आनंद देगा। अपने आसपास सकारात्मक उर्जा बनाए रखने पर खास ध्यान देना होगा। अपना अनुभव औरों द्वारा मिल रहे मार्गदर्शन की सहायता से जीवन की कठिन समस्याओं का भी समाधान आज आपको प्राप्त होगा।

करियर: शिक्षण से जुड़े व्यक्ति नई बातें सीख सकते हैं।

लव: लव लाइफ के प्रति उदासीनता महसूस होगी।

हेल्थ: पानी का प्रयोग योग्य मात्रा में करें।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 3

वृश्चिक – THE EMPRESS

दिन की शुरुआत से ही काम आसानी से होने लगेंगे जिसकी वजह से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा परिस्थिति पर पूरा नियंत्रण होने की वजह से आप सकारात्मक निर्णय लेने के लिए रिस्क ले पाएंगे। काम से अधिक आपका ध्यान पारिवारिक जीवन पर होगा खासकर के बच्चों पर। बच्चों के साथ संबंध सुधारने के लिए उनके साथ बातचीत बढ़ाएं।

करियर: उच्च पद पर स्थित महिलाएं बढ़ती जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगी।

लव: रिलेशनशिप में पार्टनर का वर्चस्व बना रहेगा।

हेल्थ: स्किन एलर्जी थोड़ी तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर :हरा

लकी नंबर:2

धनु – PAGE OF WANDS

आपकी समस्याओं का समाधान देने के लिए आसपास के लोग असफल होंगे। परिस्थिति का पूरा अवलोकन करना आज आपके लिए अत्यावश्यक होगा। मित्र परिवार द्वारा साथ मिलने के बावजूद भी अकेलापन सताएगा। काम करते समय पूरा फोकस न होने की वजह से कोई कीमती वस्तु या दस्तावेज खो सकते हैं। सतर्क रहें।

करियर: करियर में मनचाहा बदलाव लाने के लिए वरिष्ठों को काफी मनाना पड़ेगा।

लव: आपके पार्टनर की पसंद की वजह से परिवार में विवाद उत्पन्न होगा ।

हेल्थ: मानसिक तनाव का असर नींद पर हो सकता है।

लकी कलर :पीला

लकी नंबर: 1

मकर – KNIGHT OF WANDS

मन की उदासीनता की वजह से मिल रही प्रगति का आनंद आप पूरा नहीं उठा पाएंगे। कोई भी फल आपको वक्त से पहले नहीं मिलेगा इसलिए जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है वैसी बातों के बारे में चिंता करना समय व्यर्थ गंवाना होगा। पारिवारिक विवादों को मिटाने के लिए कायदे की मदद लेना जरूरी होगा।

करियर: नौकरी करने वालों को पुरानी ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

लव: रिलेशनशिप के प्रति आपका उत्साह न होना पार्टनर को दुखा सकता है।

हेल्थ: पीठ में दर्द रात को सताएगा।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 4

कुंभ – QUEEN OF WANDS

लोगों की नकारात्मक बातों का असर आप पर जल्दी होता है। इसलिए महत्वपूर्ण काम करते समय काम से जुड़ी योजना के बारे में अधिक चर्चा ना करें। किसी व्यक्ति के बारे में बढ़ती कड़वाहट आपकी मानसिक शांति भंग कर रही है। इसलिए या तो व्यक्ति से दूरियां बनाए रखें या फिर जिन बातों से आपको तकलीफ होती है उन बातों के बारे में विस्तृत चर्चा करें।

करियर: काम की जगह ध्यान न होने की वजह से आप बड़ा मौका खो सकते हैं ।

लव: पार्टनर के साथ हो रहे मतभेद को मिटाने की कोशिश करें।

हेल्थ: रीड की हड्डी का दर्द योग द्वारा कम हो सकता है।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर : 1

मीन – TWO OF SWORDS

आपके स्वभाव और आचार विचार की वजह से आप अपना महत्व खो रहे हैं। हम जिस तरह की व्यक्तियों के संपर्क में आते हैं, वैसे ही अपने व्यक्तित्व में बदलाव भी आता है इसलिए मित्रों का चुनाव करते समय। सतर्क रहें ।परिवार संबंधित निर्णय लेते समय दुविधा बढ़ेगी। करियर: काम में आर्थिक प्रगति दिखेगी लेकिन काम का श्रेय आपको पूरी तरह से नहीं मिल पाएगा।

लव: विवाह का निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

हेल्थ: प्राणायाम द्वारा शरीर की इम्युनिटी बढ़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर: 7
🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀🌷🍀
रजनी अवस्थी
💫💫💫💫💫💫💫💫
🔸 टैरोट कार्ड रीडर एक्सपोर्ट
🔸 स्पिरिचुअल हीलर
🔸 ज्योतिषाचार्य
🔸 वास्तु कंसलटेंट
📲 कॉन्टैक्ट नंबर 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1