आज आपका दिन मंगलमय हो…

मेष- पुरुषार्थ से किया गया कार्य आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों को लेकर परेशान न हों।


वृष- नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। खाने-पीने में भी लापरवाही न बरतें। भावुकता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन- आर्थिक तनाव बढ़ सकता है। संयम रखें। भविष्य में समस्या का समाधान अवश्य मिलेगा। घर में रहकर ही शैक्षिक गतिविधियां संचालित करना उचित रहेगा।

कर्क- घर में रहें, सुरक्षित रहें। ​अग्नि भय या दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। ईश्वर की आराधना आपके लिए फलदायी है।


सिंह- चली आ रही समस्या का समाधान निकलना प्रारंभ होगा। व्यावसायिक मामलों को लेकर चिंतित न हों, सही समय आने पर आपकी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या- आ​र्थिक स्थिति को लेकर चिंतित न हों। समय के सा​थ उसमें सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

तुला- किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करने में सचेत रहें। पड़ोसियों से सहयोग मिल सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार के आसार हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में भी वृद्धि होगी।

धनु- संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। घर पर रहकर ही शैक्षिक कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास सफल होगा।

मकर– किसी कार्य के सफल होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा चिंतित न हों। शीघ्र ही आंशिक रूप से उसमें सुधार होने लगेगा।

कुंभ- व्यावसायिक मामलों को लेकर तनाव रहेगा। कहीं भी आने और जाने से बचें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याएं भी रहेंगी।

मीन- आपके किए गए कार्यों से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1