2 june 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 26 नवंबर 2020

मेष और मिथुन समेत पांच राशि वालों की आय में इजाफा होने के संकेत हैं। धनु राशि वाले, आज सारे काम आपकी इच्छानुसार चलेंगे, मेहनत से भागे नहीं, पढ़ें सभी राशियों का हाल

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। भाग्‍य आपके साथ है. बीमार लोगों का स्‍वास्‍थ्य अच्‍छा होगा और मन खुश रहेगा। गलतफहमियों से पर्दा हट सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि – Mesh Rashi 26 November 2020 , Aries Horoscope 26 November 2020
मेष गुरुवार का राशिफल
आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौके होंगे। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 26 November 2020 , Taurus Horoscope 26 November 2020
वृषभ गुरुवार का राशिफल आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी जमीन को खरीदने में आ रही पैसों की समस्या आज खत्म हो जायेगी। पहले से उधार दिया हुआ पैसा भी आज वापस मिल जाएगा। आज आपको अपने पार्टनर से मोबाइल गिफ्ट में मिल सकता है। आज ऑफिस जाते समय फॉर्मल ड्रेस पर टाई लगाना न भूलें क्योंकि आज किसी बड़ी हस्ती से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज के दिन मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा जाएगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 26 November 2020 , Gemini Horoscope 26 November 2020
मिथुन गुरुवार का राशिफल व्यवसायिक कार्य में आज थोड़ी मुश्किल हो सकती है, धैर्य से काम करें, आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। घर तथा कार्यालय में वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। इमोशनल की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। मानसिक शांति व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा।

कर्क राशि – Kark Rashi 26 November 2020 , Cancer Horoscope 26 November 2020
कर्क गुरुवार का राशिफल मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। वे आर्थिक लाभ, जो आज मिलने वाला था, टल सकता है। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। आप दफ्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।

सिंह राशि – Singh Rashi 26 November 2020 , Leo Horoscope 26 November 2020
सिंह गुरुवार का राशिफल आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में लगा हुआ पैसा आज मुनाफा दिला सकता है। साथ ही आज स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन होंगे और आप काफी हेल्दी महसूस करेंगे। घर से बाहर निकलते समय धूप से बचने के लिए छाता लेना न भूलें। इस राशि की महिलाएं अगर किसी समारोह में जा रही हैं तो वहां वाद-विवाद से बचकर रहें। साथ ही किसी नये काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लेना न भूलें। समय अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए।

कन्या राशि – Kanya Rashi 26 November 2020 , Virgo Horoscope 26 November 2020
कन्या गुरुवार का राशिफल आज संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके विचारों में अस्थिरता होने से कुछ मानसिक उलझनें होंगी। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें ताकि आप किसी मानसिक उलझन में न पड़ें।

तुला राशि – Tula Rashi 26 November 2020 , Libra Horoscope 26 November 2020
तुला गुरुवार का राशिफल आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्भाल लेगा। घरेलू मसले आपके दिमाग पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी खराब कर देंगे। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपके जीवनसाथी की बेरुखी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 26 November 2020 , Scorpio Horoscope 26 November 2020
वृश्चिक गुरुवार का राशिफल आज खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके रुके हुए काम जल्द ही पूरे हो जायेंगे। आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। किसी करीबी से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में भी पहले से काफी सुधार रहेगा। साथ ही आपके दाम्पत्य संबंधों में सुधार आयेगा। आज आप अपने ईष्ट देव को प्रणाम करके घर से बाहर निकलें, सारे काम बनेंगे।

धनु राशि – Dhanu Rashi 26 November 2020 , Sagittarius Horoscope 26 November 2020
धनु गुरुवार का राशिफल आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा। आज यह समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा और आपकी पार्टनर आपसे बहुत संतुष्ट रहेगी।

मकर राशि – Makar Rashi 26 November 2020 , Capricorn Horoscope 26 November 2020
मकर गुरुवार का राशिफल कामकाम में आपकी तेज़ी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएं, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं ज़ाहिर करेंगे, इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से समर्थन मिलेगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 26 November 2020 , Aquarius Horoscope 26 November 2020
कुंभ गुरुवार का राशिफल आज पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। बिजनेस संबंधी पुरानी समस्याएं भी खत्म होंगी। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बिजनेस के मामलों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप नई चीज़ों की खरीददारी के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन फीजूल खर्ची आपके बजट को बिगाड़ सकती है। आज के दिन तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, सारे काम बनेंगे। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होगा।

मीन राशि – Meen Rashi 26 November 2020 , Pisces Horoscope 26 November 2020
मीन गुरुवार का राशिफल आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आप जो भी काम पूरी मेहनत से करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी साथ ही सभी आपके काम से प्रभावित होंगे। आपको अपने अंदर एक नई उर्जा का एहसास होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1