Health Ministry

दुनियाभर में फैल रहा कोविड का नया वैरिएंट PJ.2.1, क्या भारत में भी बढ़ेगा खतरा? जानिए कितनी है चिंता की बात

कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर दुनिया में चर्चा तेज हो गई है। कोविड-19 का नया वैरिएंट PJ.2.1 कई देशों में सामने आया है। कनाडा में मई 2026 में पहली बार इसकी पहचान हुई थी। इसके बाद अमेरिका, फ्रांस, स्पेन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड समेत कई देशों में इसके मामले सामने आए हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कई बदलाव देखे गए हैं। शुरुआती लैब रिसर्च में पता चला है कि यह इंसानी कोशिकाओं से जुड़ने की क्षमता रखता है। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है कि PJ.2.1 पहले के वैरिएंट के मुकाबले ज्यादा गंभीर बीमारी पैदा करता है।

इसके लक्षणों में बुखार, गले में खराश, खांसी, नाक बहना, सिरदर्द और थकान शामिल हो सकते हैं। ये लक्षण सामान्य सर्दी और फ्लू जैसे भी हो सकते हैं। अब सवाल है कि क्या भारत में भी इसका खतरा है? 11 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रिपोर्टों में भारत में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ निगरानी और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच और डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

WHO क्या करने को कह रहा है?

WHO ने कहा है कि जब इलाज के फैसले या पब्लिक हेल्थ मेजर्स टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करते हों, तो डायग्नोस्टिक टेस्टिंग जरूर कराई जानी चाहिए. सिर्फ लक्षणों के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि संक्रमण कोविड का है या किसी और रेस्पिरेटरी वायरस का.

WHO का टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप (TAG-CO-VAC) इस वैरिएंट को लेकर एक्टिव है. 27 अक्टूबर 2026 को जारी एक बयान में उसने रिसर्चर्स और वैक्सीन निर्माताओं से PJ.2.1 समेत कई उभरते वैरिएंट्स पर जेनेटिक इवोल्यूशन, एंटीजेनिक विशेषताओं और मौजूदा वैक्सीन की सुरक्षा से जुड़ा डेटा मुहैया कराने को कहा है. यह डेटा दिसंबर 2026 में होने वाली उस बैठक में इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें वैक्सीन की कंपोजिशन को अपडेट करने पर विचार किया जाएगा.

इस बीच आपको क्या करना चाहिए?

फिलहाल, आप सिर्फ 4 काम करें:

  • लक्षण दिखे तो टेस्ट कराएं: सर्दी-फ्लू जैसा लगे तो भी कोविड की जांच जरूर कराएं, खासकर अगर आप बुजुर्गों या कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के संपर्क में हैं.
  • भीड़ और बंद जगहों पर मास्क: अगर आप किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जा रहे हैं, तो मास्क पहनना एक अच्छी आदत है.
  • हाथ धोते रहें: बार-बार साबुन से हाथ धोना या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बेसिक लेकिन असरदार तरीका है.
    बुजुर्ग और बीमार लोगों का खास ध्यान: अगर घर में कोई बुजुर्ग है, किसी को दिल-फेफड़े की बीमारी है या इम्युनिटी कमजोर है, तो उन्हें भीड़ से बचाएं और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1