Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: बिहार के 25 की मौत, 40 वापस लौटे, 32 अब भी लापता

ओडिशा रेल हादसे (Odisha Train Accident) में बिहार के 25 लोगों की मौत हुई है। इसमें सबसे अधिक 5 लोग मधुबनी के हैं। घायलों की संख्या 60 है जिनमें सबसे अधिक 24 मुजफ्फरपुर से हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार की शाम इस बारे में बुलेटिन जारी किया। पटना से गयी टीम ने अस्पतालों में पहुंचकर घायलों का जायजा लिया। वहीं, 32 लोग अब भी लापता हैं। बालासोर से दो बसों से बिहार के 40 यात्रियों को वापस यहां लाया गया है।


छह शवों को उनके परिजनों को उपलब्ध कराया गया
रेल हादसे में बिहार (Bihar) के 25 लोगों की मौत हुई है। इनमें से छह शवों को उनके परिजनों को उपलब्ध कराया जा चुका है। मरने वालों में सबसे अधिक सात मधुबनी जिले के हैं। पूर्णिया के दो, मुजफ्फरपुर के चार, नवादा के दो, पूर्वी चंपारण के तीन, भागलपुर के तीन, पश्चिम चंपारण के दो और दरभंगा दो लोगों की मौत हुई है।

बिहार के 60 लोग घायल
इस दुर्घटना में बिहार (Bihar) के 60 लोग घायल हैं। इनमे से सबसे अधिक 24 मुजफ्फरपुर के हैं। पूर्णिया, नवादा व बांका के दो-दो, बेगूसराय, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, कटिहार, कैमूर, जमुई, मधुबनी, मुंगेर के एक-एक लोग घायल हैं। घायलों के स्वस्थ होने के बाद उनके गंतव्य तक पहुंचाने की दिशा में काम हो रहा।
32 यात्रियों के लापता होने की सूचना
आपदा प्रबंधन विभाग की बुलेटिन में यह बताया गया है कि 32 लोग लापता हैं। कंट्रोल रूम से समन्वय कर उन्हें लगातार खोजने का प्रयास किया जा रहा।

दो बसों से 40 यात्रियों को बिहार वापस लाया गया
बिहार (Bihar) के 40 यात्रियों को दो बसों से बिहार वापस लाया गया है। बिहार से गयी टीम ने बालासोर के डीएम व जिलाधिकारी से भेंट कर अस्पताल मे भर्ती घायलों को देखने भी गए। यह टीम भुवनेश्वर एम्स का भी दौड़ा करेगी।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1