‘CHRISTMAS’ को खास बनाने में जुटीं बॉलीवुड हस्तियां

बड़ा दिन के नाम से मशहूर क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। ईसाई धर्म के इस मुख्य पर्व को सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इस त्योहार पर लोग क्रिसमस पेड़ को सजाते हैं, एक दूसरे को उपहार बांटते हैं और मिलकर भोजन करते हैं। छोटे बच्चों में इस पर्व का खास उत्साह देखने को मिलता है क्योंकि इस दिन उन्हें सांता क्लॉस के द्वारा दिये जाने वाले उपहारों का इंतजार रहता है।

क्रिसमस ट्री की कहानी
क्रिसमस ट्री की शुरुआत उत्तरी यूरोप में हज़ारों सालों पहले हुई। उस दौरान ‘Fir’ नाम के पेड़ को सजाकर इस विंटर फेस्टिवल को मनाया जाता था। इसके अलावा लोग चेरी के पेड़ (Cherry Plant) की टहनियों को भी क्रिसमस के वक्त सजाया करते थे। जो लोग इन पौधों को खरीद नहीं पाते थे वो लकड़ी को पिरामिड का शेप देकर क्रिसमस मनाया करते थे। धीरे-धीरे क्रिसमस ट्री का चलन हर जगह बढ़ा और अब हर कोई क्रिसमस के मौके पर इस पेड़ को अपने घर लाता है और इसे कैंडी, चॉकलेट्स, खिलौने, लाइट्स, बेल्स और गिफ्ट्स से सजाता है। ‘FIR’ नाम के पेड़ को सजाकर इस विंटर फेस्टिवल को मनाया जाता है।

25 दिसंबर को ही क्रिसमस क्यों?
बाइबल में जीसस की कोई बर्थ डेट नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को ही हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। इस तारीख को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। लेकिन 336 ई. पूर्व में रोमन के पहले ईसाई रोमन सम्राट (First Christian Roman Emperor) के समय में सबसे पहले क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया गया। इसके कुछ सालों बाद पोप जुलियस (Pop Julius) ने आधिकारिक तौर पर जीसस के जन्म को 25 दिसंबर को ही मनाने का ऐलान किया।

क्रिसमस डे को कैसे मनाया जाता है?
क्रिसमस डे का फेस्टिवल लगभग 12 दिनों तक चलता है. 25 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच के समय को क्रिसमस के बारह दिनों के रूप में जाना जाता है। दुनिया के सभी हिस्सों की तरह भारत में भी क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाता है। बाज़ारों को क्रिसमस ट्री और लाइटों से सजाया जाता है। 24 दिसंबर को लोग ईस्टर ईव मनाते हैं और 25 दिसंबर को घरों में पार्टी करते हैं। घर को सजाते हैं। इस दिन लोग क्रिसमस ट्री को घर लाकर कैंडी, चॉकलेट्स, खिलौने, लाइट्स, बल्ब और गिफ्ट्स से सजाते हैं, बच्चों को गिफ्ट्स देते हैं।



वही पर क्रिसमस को लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां भी बहुत ही उत्साहित है। इन हस्तियों ने क्रिसमस डे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई हस्तियां इस दिन को खास बनाने में जुट गईं हैं। खास दिन को यादगार बनाने के लिए पार्टी, डांस और ढेर सारी मस्ती का पूरा कॉबों पैक तैयार हो चुका है बस सितारों के पहंचाने की देरी है।

बॉलीवुड की कई ऐक्ट्रेस ने क्रिसमस डे के लिए खास ड्रेस तैयार कराई हैं। पिछले साल आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, जैक्लीन फर्नांडीस, जान्हवी कपूर ने किसमस पर अपने खास लुक पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

कुछ बड़े स्टार इस दिन ग्रैंड पार्टी का आयोजन करने जा रहे हैं, जिनमें बड़ी हस्तियां शामिल है। माना जा रहा है कि ग्रैंड पार्टियां देने के लिए बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां इस दिन को यादगार बनाने में जुट गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1