आपका दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 23 मई 2020

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 23 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (23 May 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 23 May 2020 , Aries Horoscope 23 May 2020

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा । बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे।परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 23 May 2020 , Taurus Horoscope 23 May 2020

आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहां आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। कार्य में प्रतिस्पर्धा से आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इस कॉम्पिटीशन की एक और खास बात ये है कि इससे भविष्य में आपके कैरियर में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज आपके लिये उत्तम रह सकता है। आपकी सुख सुविधाएं में वृद्धि होने के संकेत कर रहे हैं। सुबह धरती मां को प्रणाम करके ही घर के बाहर कदम रखें.. सब कुछ अच्छा होगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 23 May 2020 , Gemini Horoscope 23 May 2020

लॉटरी पर दांव लगाना जारी रखिए, क्योंकि आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। हां बस आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें, लाभ होगा जो पहले नहीं दिख रहा था। आज आप स्वास्थ्य को लेकर खुशनुमा स्थिति में रहेंगे। आज आप अपना दिमाग सकारात्मक भावनाओं जैसे प्यार, आशा और विश्वास की तरफ लगाएं इससे आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी ओर से किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से करें ताकि आपका स्वास्थ्य और दिमाग ठीक रहें।

कर्क राशि – Kark Rashi 23 May 2020 , Cancer Horoscope 23 May 2020

क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आँखो को संभालिएगा। अकस्मात की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 23 May 2020 , Leo Horoscope 23 May 2020

आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी या निजी क्षेत्रों में ली जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने का योग दिखाई दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कुशलता के बल पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। सरकारीनौकरी करने वालों को विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके अधर में लटके कार्य गति पकड़ेंगे। सरसों का तेल चुपड़ी रोटी कुत्ते को खिलाएं। आपके काम सुगमता से होंगे।

कन्या राशि – Kanya Rashi 23 May 2020 , Virgo Horoscope 23 May 2020

आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आजीविका के क्षेत्र में आपको अच्छा परिणाम मिला है और आज आप अपनी सफलता का आनंद ले सकते हैं। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि आपकी सफलता का ही एक भाग है। आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे। ऐसा कीजिए, आपको खुशी तो मिलेगी। इतने से आपका बैंक बैलेंस नहीं बिगड़ने वाला।

तुला राशि – Tula Rashi 23 May 2020 , Libra Horoscope 23 May 2020

विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को द्विधा में लाकर खडा़ कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 23 May 2020 , Scorpio Horoscope 23 May 2020

आज आपकी ऑफिस में काम को लेकर तारीफ हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलें। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। छात्रों के लिए यह साल बेहतरीन साबित हो सकता है। अगर आपने थोड़ी भी मेहनत की है तो उसका पूरा फल अवश्य मिलेगा। शिक्षकगण आपसे प्रसन्न रहेंगे और परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। इस राशि के लोग भले ही किसी भी क्षेत्र में कार्यरत क्यों न हों उन्हें सराहना, सहयोग और ऐसी ख़ुशी मिलने की संभावनाएं बन रही हैं, जिनका वह काफ़ी समय से इंतज़ार कर रहे हैं।

धनु राशि – Dhanu Rashi 23 May 2020 , Sagittarius Horoscope 23 May 2020

आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेंदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपका दिन खास है। आप नहीं जानते कि आज आप किससे मिलेंगे या कौन आपको मिल जाएगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। उनकी मदद के बिना आप वहां नहीं पहुच सकते थे, ना होना चाहिए। अगर आपको पेट की परेशानी है तो आप को तनाव भी हो सकता है।

मकर राशि – Makar Rashi 23 May 2020 , Capricorn Horoscope 23 May 2020

आज धन प्राप्ति का अच्छा योग बन रहा है। कोई पुराना उधार वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। जिसके चलते आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने के बारे में सोच सकते हैं या किसी नए व्यापार में निवेश कर सकते हैं।आज बिजनेस में तरक्की होगी। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है । जिसके चलते आपको अच्छी सैलरी मिल सकती है। बच्चों के साथ समय बीतेगा। प्रोफेशनल लाइफ के नजरिये से देखा जाए तो दिन अच्छा है। नया काम मिलेगा। ऊं का उच्चारण करें, मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 23 May 2020 , Aquarius Horoscope 23 May 2020

आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है।व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ भेंट होगी और साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है। स्वास्थ पर ध्यान देवें। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे, जोखिम न उठाएं।

मीन राशि – Meen Rashi 23 May 2020 , Pisces Horoscope 23 May 2020

आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1