Flood

Himachal Pradesh Rain Flood: हिमाचल में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से 19 की मौत, आठ लापता

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बीते 24 घंटे में हुई भारी बारिश के परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लापता हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। मोख्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले में हुआ है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम संबंधी 34 घटनाएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से जलजमाव होने के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

आपदा में पंजाब और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सीमा पर चक्की नदी पर बना रेलवे पुल भी ढह गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राज्य के हमीरपुर जिले में आई बाढ़ के बाद फंसे 22 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1