16 JUNE 2022 Ka Rashifal Hindi

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 16 जुलाई 2020

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 16 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (16 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 16 July 2020 , Aries Horoscope 16 July 2020

परेशानियों से मुक्ति मिलने के योग हैं। अचानक फायदा हो सकता है। कामकाज में मन लगेगा। सकारात्मक रहें। जो भी बात मन में आएगी, आप उसे तुरंत कहने की कोशिश करेंगे। कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें। पैसों के मामलों को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। घर के बारे में आपकी योजना भी कारगर साबित हो सकती है। रोजमर्रा के काम अटकेंगे नहीं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 16 July 2020 , Taurus Horoscope 16 July 2020

आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे | साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी | समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा | किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है | आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी | विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 16 July 2020 , Gemini Horoscope 16 July 2020

आज गोचर कुंडली के किस्मत के भाव में चंद्रमा होने से आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस के सौदे सफल हो सकते हैं। दूसरों से जरूरत लायक मदद मिलेगी। पैसों की स्थिति सकारात्मक हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से अचानक और सही समय पर मुलाकात हो सकती है। दिन सकारात्मक तरीके से बिताएं। मौके पर ही फौरन कोई फैसला करने के पहले ठीक से विचार कर लें।कामकाज के लिहाज से आपके लिए मीठी परेशानियों वाला दिन हो सकता है।

कर्क राशि – Kark Rashi 16 July 2020 , Cancer Horoscope 16 July 2020

आप काफी उत्साहित हो सकते हैं। कई तरह की जिम्मेदारियों में आप व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कोई पुराना काम भी आज निपटा सकता है। मकान के नक्शे में किसी तरह के बदलाव का भी योग हैं। संतान से सहयोग मिल सकता है। विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं।

सिंह राशि – Singh Rashi 16 July 2020 , Leo Horoscope 16 July 2020

आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। वह आपका भरपूर सहयोग करेगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगें। प्रेम संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें। आप में से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम—गरम रह सकता है।

कन्या राशि – Kanya Rashi 16 July 2020 , Virgo Horoscope 16 July 2020

बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी तेज हो सकती हैं। आसपास या साथ के लोगों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे।

तुला राशि – Tula Rashi 16 July 2020 , Libra Horoscope 16 July 2020

आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है | आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा | इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है | मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी | ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है | कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 16 July 2020 , Scorpio Horoscope 16 July 2020

अपने कामकाज पर ध्यान दें. बिना डिस्टर्ब हुए काम करने की क्षमता के कारण आप अपने काम में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बॉस से किसी खास मामले में बातचीत हो सकती है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग हैं। नए दोस्त बनेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी से प्रेमवत व्यवहार रहेगा। आसपास और साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि – Dhanu Rashi 16 July 2020 , Sagittarius Horoscope 16 July 2020

आज बचपन के किसी दोस्त का फोन आयेगा | बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी | आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे | बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं | संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी | आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी | छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं | सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा | आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा |

मकर राशि – Makar Rashi 16 July 2020 , Capricorn Horoscope 16 July 2020

आज व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 16 July 2020 , Aquarius Horoscope 16 July 2020

आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी | आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी | आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी | आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे | किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा | अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा |

मीन राशि – Meen Rashi 16 July 2020 , Pisces Horoscope 16 July 2020

आगे बढ़ने के लिए आपको एक से ज्यादा मौके मिलने की संभावना है। पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें। सकारात्मकता रखें। कुछ खास काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। कॉन्फिडेंस के साथ रोजमर्रा के काम भी निपट सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी। आपकी इनकम सामान्य हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1