रविवार, 16 अगस्त 2020 को टैरो कार्ड्स का संकेत है कि 12 में से 7 राशियों के लिए दिन कई मामलों में शानदार रहने वाला है। कुछ लोगों को प्रमोशन या आर्थिक लाभ मिल सकता है। वहीं, 5 राशियों के लिए दिन किसी ना किसी मामले में परेशानी भरा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिन, वृष राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन का बन रहा है योग, मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक और सामाजिक तरक्की का दिन।
🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃
मेष – Four of Pentacles-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 16 August 2020 , Aries Horoscope 16August 2020
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में आत्मविश्वास के साथ काम करने का है। अगर आप खुद पर भरोसा नहीं रखेंगे तो सफलता मिलने में संदेह रह सकता है। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में फोकस की कमी रहेगी किन्तु आपकी ऊर्जा बहुत सुन्दर बनी हुई है। अपनी ऊर्जा उचित दिशा में लगायेंगे तो बहुत जल्द अच्छे फल मिलेंगे।
करियर – करियर में आज नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं।
लव – आज किसी नए व्यक्ति से बात या मुलाकात होने के संकेत हैं। अविवाहितों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
हेल्थ – आज आपको पेट से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ – Four of Cups-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 16 August 2020 , Taurus Horoscope 16 August 2020
आज का दिन कार्यक्षेत्र से संबंधित स्थान परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। छोटी मोती परेशानियां आज लगी रहेंगी, इस कारण चिंतित न हों। इनसे आपको नुकसान नहीं होगा। निजी और व्यवसायी जीवन में आज ताल मेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। किसी के साथ छोटी सी बात पर झगडा हो सकता है आज, अपने गुस्से पर काबू रखें। बात को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।
करियर – कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है जिसके कारण आपको स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है।
लव – रिश्तों में किसी छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा।
हेल्थ – सेहत के लिहाज से दिन ठीक है। पुराने रोगों में सावधानी रखना आवश्यक है।
मिथुन – The High Priestess-The Sun-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 16August 2020 , Gemini Horoscope 16 August 2020
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छे फल देने वाला रह सकता है। आपको अपने जीवन में आर्थिक और सामाजिक रुप से तरक्की करने का है। कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। घर में कपूर जलाएं, इससे घर और मन दोनों से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।
करियर – आज नए व्यापार का प्रस्ताव आ सकता है। साझेदारी के लिए समय काफी अच्छा है।
लव – आज आप परिवार के साथ ही खुद के लिए भी समय निकालने की कोशिश कर सकते हैं।
हेल्थ – हड्डी से जुड़े रोगों में परेशानी हो सकती है। अगर कोई पुरानी चोट है, तो उसमें दर्द रह सकता है।
कर्क – Six of Wands-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 16 August 2020 , Cancer Horoscope 16 August 2020
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। दिल और दिमाग दोनों ही ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपका मन नए कार्यों को लेकर उत्साहित होगा। आज अपना काम समय से करें, आज किसी प्रकार से भी टाल मटोल न करें नहीं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। जिस टेंडर के लिए आप परेशान थे, वह आपको मिल सकता है।
करियर – कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपके लिए दिन किसी भी स्थिति में अपने लिए सकारात्मक रहने का है।
लव – शादी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह के मामले में भी लाभ हो सकता है।
हेल्थ – आज आपको पैरों में दर्द या खिंचाव रहने की समस्या हो सकती है।
सिंह – The Moon-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 16 August 2020 , Leo Horoscope 16 August 2020
आज के दिन आपके मन में कुछ चीजों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति रह सकती है। आपको निर्णय लेने में असुविधा रह सकती है। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज आपके मूड में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी, जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।
करियर – आज आपको करियर के मामले में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
लव – यदि किसी के लिए मन में भावनाएं हैं तो उन्हें व्यक्त करें। यदि आप सच्चाई रखेंगे तो रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ – सेहत में सुधार होने के संकेत हैं। आपको पुरानी बीमारियों में कुछ राहत मिल सकती है।
कन्या – Temperance-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 16 August 2020 , Virgo Horoscope 16 August 2020
आज मन में असंतोष और नकारत्मक विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। इसका सबसे अच्छा उपाय है क्रियाशीलता। जिस चीज़ में मन लगता हो, उससे अपना दिन शुरू करें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें, इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और निजी जीवन में भी संतुष्टि रहेगी। भविष्य में यात्रा का अवसर मिल सकता है। आज किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।
करियर – कार्यक्षेत्र में नए विचारों से लाभ होगा और उन्नति के अवसर मिलेंगे। इस ऊर्जा का लाभ अवश्य उठाएं।
लव – रिश्तों में किसी भी बात से चिंतित न हों, परिस्थिति जल्द ही आपके अनुकूल हो जाएगी।
हेल्थ – आज आपको सेहत के मामले में काफी सतर्क रहना होगा। थोड़ी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
तुला – Page of Swords-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 16 August 2020 , Libra Horoscope 16 August 2020
आज परिस्थितियों में परिवर्तन आपको थोड़ा परेशान या विचलित कर सकता है लेकिन आपको अपने अंदर एक आध्यात्मिक भाव रखना होगा। आज आपको अपने मन में सकारात्मक भावों को ज्यादा रखना होगा। अन्यथा किसी अनचाही परिस्थिति में आप उलझ सकते हैं, जो आपके काम को प्रभावित करेगा। साथ ही आपको अपने लक्ष्य से भी भटका सकता है। आज का दिन अपने इष्ट देव को याद करें।
करियर – करियर कुछ बदलाव हो रहे हैं जो की आपके भले के लिए हैं। काम से संबंधित कुछ नया सीखने का प्रयास करें।
लव – आज आप रिश्तों के तनाव को कुछ कम करने के लिए प्रयास करेंगे। इसमें आपको काफी हद तक सफलता भी मिलेगी।
हेल्थ – आज आपको गर्दन या पीठ में तकलीफ हो सकती है। ज्यादा देर तक सीटिंग वर्क ना करें।
वृश्चिक – Two of Cups-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 16 August 2020 , Scorpio Horoscope 16 August 2020
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है। कुछ मामलों में आपको तनाव और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें न ही उसके कारण अपने अहं को बढ़ने दें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल आपके रिश्तों पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।
करियर – परिस्थिति प्रतिकूल हो सकती है। आपको चीजों को सतर्कता के साथ संभालना होगा।
लव – पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ या पर्सनल लाइफ थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है।
हेल्थ – आज पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
धनु – The Devil-Justice-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 16 August 2020 , Sagittarius Horoscope 16 August 2020
आपके लिए समय पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का है। आपको कुछ नए काम मिल सकते हैं, लेकिन इसके कारण पुरानी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें। अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
करियर – आज अपने काम पर फोकस बनाएं रखें। किसी की बातों से बहुत प्रभावित न हों।
लव – प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है।
हेल्थ – आपको सिरदर्द या अनिद्रा जैसी कोई शिकायत हो सकती है।
मकर – Knight of Pentacles-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -16 August 2020 , Capricorn Horoscope 16 August 2020
आज का दिन आपके लिए किसी ना किसी तरह से अपने जीवन में कुछ नई चीजें जोड़ने या तरक्की करने का है। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ सँभालने का मौका दें।
करियर – नई नौकरी मिलने के आज आसार अच्छे हैं। रिस्क लेने से न घबराएं।
लव – आपकी फैमेली और पर्सनल लाइफ काफी अच्छी रहेगी। दिन में कुछ सुखद समाचार भी मिल सकते हैं।
हेल्थ – कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है। इसके लिए सावधानी बरतें।
कुंभ – The Hermit-Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 16 August 2020 , Aquarius Horoscope 16 August 2020
आज आपके लिए परिस्थितियां अपने आप कुछ ऐसी चीजों का हल ला सकती हैं, जिनको लेकर आप काफी समय से परेशान थे। आज आपके अपने व्यवहार पर नियंत्रण भी करना होगा। कोई ऐसी बात ना बोलें, जिससे आपकी छवि अहंकारी के रूप में बने। सभी के लिए मन में विनम्रता की भावना रखें। बदलते समय में असमंजस के कारण मन में परेशानी रह सकती है किन्तु यह केवल एक फेज है जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
करियर – ऑफिस में अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाएंगे, तो लाभकारी रहेगा।
लव – अपने परिजन और प्रियजनों के साथ शांति से बात करें। स्वभाव में उग्रता आपके रिश्तों का प्रभावित कर सकती है।
हेल्थ – मौसमी बीमारियों से आपको बचकर रहना होगा।
मीन – The Sun-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 16August 2020 , Pisces Horoscope 16 August 2020
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छे परिणाम देने वाला है। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। किसी गुरु या समझदार व्यक्ति से मुलाक़ात होगी जो आपका आने वाले समय के लिए मार्गदर्शन करेंगे। आज बच्चों के साथ कुछ समय ज़रूर बिताएं, उन्हें पढ़ाएं या उनके साथ अपना ज्ञान और अनुभव बाटें। आपकी सलाह से लाभ होगा। आज मेडिटेशन या पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं। सीखने सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
करियर – कार्य क्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं जिनके लिए आपको सहयोग भी मिलेगा। पूरे विश्वास के साथ उन पर कदम उठाएं।
लव – परिवार के साथ समय गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्य रहेगा।
हेल्थ – सेहत के लिए दिन ठीक रहेगा। आपको अपने अंदर ऊर्जा महसूस होगी।
🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
Tarot Cards Reader ,Healer ,
Astrologer, Vastu Consultant
contact 8960300009