कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में सारी दुनिया, 24 घंटे में 14 हजार की मौत

भारत, ब्राजील, तुर्की और ईरान समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी का कहर फिर बढ़ता जा रहा है। नतीजन बीते 24 घंटे के दौरान दुनियाभर में कोरोना से करीब 14 हजार पीड़ितों की मौत हो गई। इस अवधि में पूरे विश्व में आठ लाख 85 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, शनिवार को कोरोना संक्रमित लोगों का वैश्विक आंकड़ा 14 करोड़ 52 लाख 71 हजार 208 हो गया। एक दिन पहले यह संख्या 14 करोड़ 43 लाख 85 हजार 217 थी। जबकि मरने वालों की संख्या 30 लाख 83 हजार 235 हो गई है। शुक्रवार को यह आंकड़ा 30 लाख 69 हजार 293 था।

दुनिया में कोरोना महामारी से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस देश में अब तक तीन करोड़ 27 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए और पांच लाख 85 हजार से अधिक की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील कोरोना से सबसे ज्यादा जूझ रहे हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में 2,914 पीड़ितों की जान चली गई। इससे कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या तीन लाख 86 हजार 416 हो गई है। जबकि इस दौरान 69 हजार 105 नए संक्रमित पाए गए। अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 37 हजार से ज्यादा कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। इधर, तुर्की में भी शुक्रवार को 49 हजार 438 नए मरीज पाए गए और 343 पीड़ितों की मौत हो गई। जबकि ईरान में 22 हजार 904 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि की गई। यहां 24 घंटे के दौरान 380 मरीजों की जान चली गई।

दक्षिण कोरिया : 24 घंटे में 785 नए केस मिलने से पीडि़तों का आंकड़ा एक लाख 18 हजार से ज्यादा हो गया है। यहां कुल 1,812 मौत हुई है।

रूस : देशभर में 8,828 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई। इनमें से 2,541 केस मॉस्को में पाए गए। कुल 47 लाख 53 हजार मामले हो गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1