आपका दिन मंगलमय हो आज का राशिफल 14 मई 2020

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 14 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (14 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार देखकर आप प्रसन्न होंगे। परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा।

वृष: किसी कार्य की योजना बनाने में सफल होंगे। मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। किसी अवैध स्रोत के जरिए धन कमाने का प्रयास ना करें। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होगी। मानसिक तनाव भी हो सकता है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके काम की तारीफ होगी। आमदनी में इजाफा होने का कोई बेहतर योग बनेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नयी रणनीति बनायेंगे। आपको किसी सेहत संबंधी समस्या से मुक्ति मिलेगी।

कर्क: आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह: कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। आपके लिए कोई व्यक्ति मददगार हो सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे।

कन्या: वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण होने से आपके संचय धन में बढ़ोतरी होगी। अपना काम ईमानदारी से करते रहें। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

तुला: आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। छात्रों को उचित दिशा में मेहनत करने की जरुरत है। निवेश करने से पहले जानकार लोगों से सलाह अवश्य ले लें। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: आज सफलता मिलने का दिन है। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में तरक्की होने के योग बन रहें है। बिजनेस से जुड़े कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में नयापन आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा। आज आपको किसी भी तरह के दबाव और तनाव से दूर रहना होगा।

धनु: आज आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। आपको सम्मान और सत्कार भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन सामंजस्य बनेगा। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार करें। पूंजी निवेश अभी बिल्‍कुल न करें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

मकर: आपकी आर्थिक परेशानियों का समाधान निकलेगा। अपने अन्दर कुछ पॉजिटिव बदलाव लायेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपने तरीकों से ही सफलता की राह खोजनी होगी। अपने पैसों को लेकर सावधान रहें। नया निवेश करने से आपको बचना चाहिए। टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। पारिवारिक जीवन काफी बेहतर रहेगा।

कुंभ: आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी नौकरी में अच्छा करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहें हैं। आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। विरोधी आप पर हावी होने का कोशिश करेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में आपको प्रेम और सुख मिलेगा। अपनी सेहत पर ध्यान दें।

मीन: आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपको कुछ नई बातें जानने को मिलेंगी। आर्थिक मामले में थोड़े मजबूत होते दिख रहे हैं। अपनी सकारात्मक सोच से सबको प्रभावित करेंगे। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं रह सकता है। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1