महाराष्ट्र में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की खबर है. पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में 3 और हडपसर इलाके में 2 लोगों की मौत हुई है. इस तरह कुल 13 लोग जहरीली शराब का शिकार हुए हैं.
बताया जा रहा है कि यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने तैयार की थी. यह शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेची गई थी. दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल इलाके में लोगों ने यह शराब पी. कुछ समय बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा. इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई. इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
आरोपी अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार
योगेश वानखेडे एक अवैध शराब विक्रेता बताया जा रहा है. उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

