आपका दिन मंगलमय हो आज का राशिफल 13 मई 2020

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 13 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (13 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। नौकरी-चाकरी में कुछ अच्‍छी बात हो सकती है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ा सा सुधार दिख रहा है।

वृष: आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा परिणाम देने वाला है। कुछ नई चीजों के प्रस्ताव आ सकते हैं। अतिरिक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी दोस्त से भी कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा।

मिथुन: आज का दिन बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। किसी नए काम के लिए आप सोच-विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। संतान के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।

कर्क: आज आपके सारे जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे। आपका खर्च बढ़ सकता है। व्‍यापार दृष्टिकोण से भी कुछ अच्‍छा समाचार मिल सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन एन्‍ज्‍वॉय करने वाला है।

सिंह: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। अपने लिए सोचे हुए कामों पूरा करने को प्राथमिकता दें। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी योग्यता पर शंका न करें। व्यापार के सिलसिले में भी आप के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

कन्या: आज आपके लिए कुछ बदलाव करने का दिन है। कुछ लोग जॉब को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे है। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। रिश्तों में सकारात्मकता भी आयेगी।

तुला: आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। घर में कलह के संकेत हैं। निर्णय लेने की क्षमता में भी कमी आएगी। कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे। व्यापार में अच्छे नतीजे और नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी न होने दें।

वृश्चिक: आज आपको जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपने लिए सोचे हुए कामों पूरा करने को प्राथमिकता दें। अपने स्वभाव और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। व्यापार में स्थिति सामान्य है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

धनु: आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अपनी पसंद के किसी काम में आज अपनी ऊर्जा खर्च करें। थोड़ा सा रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में खुशी का माहौल बना देगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर रखेंगे। कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित लाभ भी मिलने के संकेत हैं। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन थोड़ा सा अस्त-व्यस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

कुंभ: आज करियर के लिए आपको कुछ नया सोचने का अवसर मिलेगा। कोई नया प्रस्ताव भी मिल सकता है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

मीन: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। लोग आपकी बातों को मानेंगे और आपकी प्रतिभा का सम्मान करेंगे। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। पैसों के मामले में कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1