झारखंड सरकार की बढ़ी मुश्किलें,कोरोना संक्रमितों की संख्या 173 पहुंचा

झारखंड में Corona मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफा ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों के लौटने से Coronavirus के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को राज्य के विभिन्न शहरों में 12 नए संक्रमित मिले जिनमें से अधिकतर प्रवासी हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 173 तक हो गई गई है।

जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जमशेदपुर के घाटशिला में चाकुलिया के दो प्रवासी मंगलवार को Coronavirus से संक्रमित पाए गए। यह दोनों 8 मई को कोलकाता से यहां लौटे थे। उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमितों को जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा हजारीबाग में 6, रांची और लातेहार में एक-एक नए मरीज पाए गए।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार गिरिडीह में बाहर से आया एक प्रवासी सोमवार देर रात कोविड-19 से संक्रमित पाया गया जबकि एक अन्य मरीज मंगलवार को संक्रमित पाया गया। इसके बाद गिरिडीह में संक्रमितों की संख्या छह पहुंच गई।

राज्य में पाए गए संक्रमण के 12 मामलों में अधिकतर प्रवासी हैं जो हाल में देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य में लौटे हैं। राज्य में अब तक कुल 79 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 3 अन्य की मौत हो चुकी है और 91 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि देश में मंगलवार को Coronavirus संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,293 तक पहुंच गई जबकि संक्रमितों की संख्या 70,756 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के 46,008 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 22,454 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 863 लोगों की मौत हुई, इसके बाद गुजरात में 513, मध्य प्रदेश में 221, पश्चिम बंगाल में 190, राजस्थान में 113, उत्तर प्रदेश में 80, दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 53 और आंध्र प्रदेश में 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1