Coronavirus की लड़ाई में लगातार विफल साबित हो अमेरिका और यूरोप के देशों ने कई ऐसी गलतियां की जिसकी बदौलत वो इस जंग में पिछड़ते चले गए। यही वजह रही कि इन देशों में न सिर्फ Coronavirus के मामले बढ़ते चले गए बल्कि इससे हुई मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ती चली गई। आज हम आपको इन्हीं दस गलतियों के बारे में बता रहे हैं।
- अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने चीन में Coronavirus का पहला मामला सामने आने और इसके बाद लगातार मामले बढ़ने पर भी अपने यहां पर सतर्कता नहीं बरती।
 - Coronavirus के देशों की सीमाओं के पार निकलने पर भी यूरोपीय देश और अमेरिका ने इसको लेकर कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए।
 - यूरोप और अमेरिका में Coronavirus का पहला मामला सामने आने के बाद भी ये देश लगातार इसको लेकर लचीला रुख अपनाते रहे।
 - यूरोपीय देशों में इसका पहला मामला सामने आने के कई दिनों के बाद अपने यहां पर Lockdown लागू किया।
 - Lockdown के दौरान भी लोगों ने इसके नियमों का पालन सही तरीके से नहीं किया जिसकी वजह से मामले लगातार बढ़ते रहे।
 
- अमेरिका की संघीय सरकार लगातार दूसरों पर आरोप लगाने में व्यस्त दिखाई दी। Lockdown को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप और कुछ गवर्नरों के बीच विवाद उभरकर सामने आया।
 - ब्राजील में भी यही हाल थे। यहां के गवर्नरों और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच विवाद साफतौर पर उभरकर सामने आए।
 - Lockdown के दौरान जर्मनी में हजारों लोगों पर नियमों का पालन न करने के लिए जुर्माना किया गया। लोगों की बढ़ती लापरवाही की वजह से वहां पर नियमों को और सख्त किया गया।
 - न्यूयॉर्क में Lockdown और कोरोना के हजारों मामले सामने आने के बाद भी समुद्र तट की भीड़ को सोशल मीडिया के तहत पूरी दुनिया ने देखा। लोगों की लापरवाही यहां के लोगों की जान पर भारी पड़ी।
 - अमेरिकी सरकार ने अपने यहां पर किट बनाने के पीछे काफी समय गंवाया जिसकी बदौलत भी यहां पर मामले बढ़ते चले गए।
 

