1 सितंबर से बदलेंगे ये बड़े नियम! LPG, e-KYC से ITR तक, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

हर महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव देखने को मिलता है। अब 1 सितंबर 2026 से भी LPG, e-KYC, ITR और इंटरनेशनल ट्रैवल समेत कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों के खर्च, जरूरी सेवाओं और रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ सकता है। ऐसे में सितंबर शुरू होने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं और इनका आपकी जेब और सुविधाओं पर क्या असर होगा।

LPG Price
तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के कारण पिछले कुछ समय में LPG की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इससे पहले 1 अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 202 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को उस समय राहत नहीं मिली और 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें पहले की तरह ही बनी रहीं। अब 1 सितंबर को होने वाली मूल्य समीक्षा पर घरेलू और कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की नजरें टिकी हैं।

ATF, CNG, PNG Price
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी की कीमतों के साथ ही, एटीएफ (विमान ईंधन), सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी जरूरत के हिसाब से बदलाव करती हैं। ये कंपनियां बीते महीनों की तरह ही, 1 सितंबर को भी एटीएफ, सीएनजी और पीएनजी की नई कीमतें जारी करेंगी।

LPG e- KYC
घरेलू LPG कनेक्शन को चालू रखने और सिलेंडर की सुविधा जारी रखने के लिए e-KYC कराना जरूरी बताया गया है। इसके लिए 31 अगस्त 2026 तक की समयसीमा तय की गई है। अगर उपभोक्ता इस तारीख तक e-KYC पूरा नहीं करते हैं, तो 1 सितंबर से LPG सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, e-KYC पूरा नहीं होने की स्थिति में LPG पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी प्रभावित हो सकता है।

Car Price
1 सितंबर से नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां Tata Motors और Hyundai Motor India सितंबर की शुरुआत से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। Tata Motors के अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट की कीमतों में अधिकतम 25,000 रुपये तक इजाफा किया जाएगा। वहीं, Hyundai Motor India अपनी पूरी कार रेंज पर 1 प्रतिशत तक की कीमत वृद्धि लागू करेगी।
खास बात यह है कि Hyundai इस साल पहले ही दो बार अपनी कारों के दाम बढ़ा चुकी है। ऐसे में 1 सितंबर से होने वाली बढ़ोतरी 2026 में कंपनी की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी होगी। नई कीमतें लागू होने के बाद कार खरीदने वाले ग्राहकों के बजट पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

Airport Imagination
विदेश यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों के लिए 1 सितंबर से इमिग्रेशन प्रक्रिया और आसान होने जा रही है। नए नियम के तहत यात्रियों को एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के दौरान बोर्डिंग पास पर अलग से स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री डिजिटल बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस बदलाव से यात्रियों को अतिरिक्त औपचारिकता से राहत मिलेगी और एयरपोर्ट पर प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1