28 MAY 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 7 नवंबर 2020

पांच राशियों के लिए है शुभ दिन, धन, नौकरी और व्यापार सहित अन्य क्षेत्रों में होगा लाभ- इस राशि के लोग गुस्से पर रखें काबू, देखें अपना राशिफल

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष राशि – Mesh Rashi 7 November 2020 , Aries Horoscope 7 November 2020
आज का दिन आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 7 November 2020 , Taurus Horoscope 7 November 2020
आज खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे और इसी एनर्जी के प्रयोग से ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आज आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 7 November 2020 , Gemini Horoscope 7 November 2020
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। पिछले कुछ दिनों में किए हुए कामों के नतीजे आज सकारात्मक रूप में आपके सामने होंगे। आपके करीबी रिश्तेदार के साथ मुलाकात का योग बन रहा है। घर में शांति रहेगी। परिवार के साथ कहीं जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार संग समय बिताएंगे तो तमाम वाद-विवाद निपट सकते हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi 7 November 2020 , Cancer Horoscope 7 November 2020
आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। क़रीबी पारिवारिक सदस्य आपको झुंझलाहट और जलन का अनुभव कराएंगे बहस या झगड़े में उलझने की बजाय शांति से यह बताएँ कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके करियर में मददगार साबित होंगे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

सिंह राशि – Singh Rashi 7 November 2020 , Leo Horoscope 7 November 2020
आज घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना कारगर साबित हो सकता है। सफलता की लौ आज किसी समय आपके जीवन को रौशन कर सकती है। स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, काम के प्रति सावधान रहें। स्वास्थ्य आज थोड़ा मिला-जुला रहेगा, बेहतर होगा कि जंक फूड को एवॉयड करें। साथ ही गायत्री मंत्र का जाप करें, दिन अच्छा जायेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 7 November 2020 , Virgo Horoscope 7 November 2020
कन्या राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में आज बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं, दोस्तों और परिवार के साथ चल रहे पुराने वाद-विवाद दूर हो होंगे। नवदंपति आज कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। व्यर्थ के खर्च से आज बचें।मंदिर में भगवान को इत्र अर्पित करें, सभी समस्याओं का निवारण होगा।

तुला राशि – Tula Rashi 7 November 2020 , Libra Horoscope 7 November 2020
आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 7 November 2020 , Scorpio Horoscope 7 November 2020
आज का दिन यात्रा में बीतेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजात ले जाना न भूलें। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। रूठे हुए मित्र को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी रेस्टोरेंट में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, सामने आयी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 7 November 2020 , Sagittarius Horoscope 7 November 2020
सेहत के नज़रिए से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएँ उसके प्रति सावधान रहें। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

मकर राशि – Makar Rashi 7 November 2020 , Capricorn Horoscope 7 November 2020
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपकी काबीलियत को देखकर कई लोग प्रभावित होंगे। घर में रखे पुराने टी.वी. या फ्रिज को बेचने पर उम्मीद से ज्यादा पैस मिल सकते हैं। आज किसी बात को लेकर किसी मित्र से थोड़ी अनबन हो सकती है, बेहतर होगा फालतू की बहस करने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 7 November 2020 , Aquarius Horoscope 7 November 2020
अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहाँ का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। घर में वाद-विवाद परिवार के सदस्यों के साथ तल्ख़ी की ओर ले जाएगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे।

मीन राशि – Meen Rashi 7 November 2020 , Pisces Horoscope 7 November 2020
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार में किसी पार्टी का आयोजन करने से सभी सदस्यों में तारतम्य बना रहेगा। नये काम को शुरू करने से पहले माता-पिता की राय लेना अच्छा रहेगा। सोसाइटी के लोग आज आपके सामाजिक कार्यों से खुश रहेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, काम में सफलता हासिल होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1