Hathni Kund Barrage

हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका,तलाश जारी

हरियाणा-हिमाचल सीमा पर हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में सेना की एक्सरसाइज के दौरान यमुना नदी में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब, बाढ़ बचाव की प्रैक्टिस के दौरान सेना की मोटर बोट डेंजर जोन की तरफ चली गई और तेज बहाव के बीच पलटकर नदी में डूब गई। हादसे के बाद एक से दो जवानों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि लापता जवान की तलाश जारी है।

कैसे हुआ ये हादसा?
हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में सेना की “वन पैरा स्पेशल फोर्स” के जवानों द्वारा एक्सरसाइज की जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इसी दौरान सेना की मोटर बोट यमुना नदी के डेंजर जोन में चली गई। नदी में तेज बहाव होने के कारण नाव हादसे का शिकार होकर पानी में डूब गई। हादसे के बाद सेना के कुछ जवान नदी में फंस गए। इनमें से तीन जवानों के करीब 600 मीटर तक तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने की जानकारी सामने आई है। वहीं एक जवान के तेज बहाव में लापता होने की सूचना है। कुछ जानकारी में एक से दो जवानों के लापता होने की आशंका भी जताई जा रही है।

लापता जवान की तलाश जारी
हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ यमुनानगर और अन्य रेस्क्यू टीमों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया। काफी प्रयास के बाद सेना की डूबी हुई मोटर बोट को पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन लापता जवान की तलाश अभी भी जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं, 14 लोग घायल भी हुए थे।

1 से 2 जवानों के लापता होने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में वन पैरा स्पेशल फोर्स के जवान एक्सरसाइज कर रहे थे। इसी दौरान सेना की नाव के साथ हादसा होने की सूचना मिली। एक से दो जवानों के लापता होने की आशंका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। फिलहाल नदी में तेज बहाव के बीच लापता जवान की तलाश जारी है। हादसा किस वजह से हुआ और इसमें कुल कितने जवान प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रतापनगर पुलिस ने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1