दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में आए बदलाव के कारण फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं. राजधानी में तो स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है. सोमवार को यहां 164 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 3,218 मामले हो चुके हैं और ये सात वर्षों में सबसे अधिक है. साल 2024 के बाद इस सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है.
दिल्ली में टूटा सात साल का रिकॉर्ड
दिल्ली में साल 2024 में 3151 मामले सामने आये थे, जबकि इस साल 31 अगस्त को ही ये मामले 3200 के ऊपर पहुंच गए हैं. केवल मार्च में ही स्वाइन फ्लू के 315 मामले दर्ज किए गए थे. ये मामले सात वर्षों में सबसे अधिक हैं.
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में स्वाइन फ्लू के 3627 मामले सामने आये थे और 31 मरीजों की मौत हुई थी. इसके बाद साल 2020 में 412, साल 2021 में 92, साल 2022 में 442, साल 2024 में 3151 और साल 2025 में 229 मामले सामने आये थे.
स्वास्थ्य विभाग की सलाह
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लोगों को सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी गई है. सरकार ने लोगों से अपील है कि भीड़ वाली जगहों पर सावधानी रखें और साफ-सफाई का ध्यान रखें.
ICMR के DG डॉ. राजीव बहल ने हाल ही में इसपर कहा था कि इन्फ्लूएंजा की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और इसको लेकर घबराने की कोई बात नहीं है. देश में अभी जो इन्फ्लूएंजा वायरस फैल रहे हैं, वो हाल के वर्षों में देखे गए मौसमी पैटर्न के अनुरूप ही हैं. भारत में H1N1 में उम्मीद के मुताबिक मौसमी बदलाव दिखे हैं, कोई असामान्य जेनेटिक बदलाव नहीं पाया गया है.
इससे बचाव के लिए क्या करें?
फ्लू से बचाव के लिए खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकें.
साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं या फिर सही हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें.
बीमार होने पर घर पर रहें और दूसरों के करीबी संपर्क में आने से बचें.
शरीर में पानी की कमी न होने दें और भरपूर आराम करें.
हेल्दी और संतुलित डाइट लें.
अगर लक्षण गंभीर हों, लगातार बने रहें या बिगड़ते जाएं, तो डॉक्टर की सलाह लें.
जांच या इलाज के बारे में डॉक्टर की सलाह का पालन करें.
UP ले जाने से डरा राकेश! अंकित बालियन हत्याकांड में मांगी पुख्ता सुरक्षा

