BHAGWANT MANN

केजरीवाल ने किया ऐलान- पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का सीएम पद का उम्मीदवार?

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 के बजाय इस साल नवंबर में हो सकते हैं. केजरीवाल ने भगवंत मान को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर भी पेश किया और कहा, “हमें उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाना है.” केजरीवाल ने बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा सहित अन्य नेताओं के साथ रोड शो को संबोधित किया.

उन्होंने पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए लोगों का आभार जताया. दरअसल, बृहस्पतिवार (11 जून) को आम आदमी पार्टी के चार पार्षद बरनाला, मोगा, बटाला और बठिंडा नगर निगमों के महापौर निर्वाचित हुए हैं.

भगवंत मान ही रहेंगे मुख्यमंत्री का चेहरा
पंजाब के विधानसभा चुनावों को लेकर केजरीवाल ने कहा, “मुझे बताया गया है कि चुनाव फरवरी 2027 के बजाय नवंबर 2026 में होंगे. ऐसे में अब केवल चार महीने बचे हैं. हमें अभी से काम में जुट जाना चाहिए और भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है.”

केजरीवाल ने नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की ‘शानदार जीत’ के लिए लोगों का आभार भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने आठ नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों की कुल 1,977 वार्ड सीटों में से 958 पर जीत दर्ज की है. इसके बाद केजरीवाल ने दावा किया, “पंजाब में आप चार साल से सरकार चला रही है और लोग इसके शासन से खुश हैं.”

AAP के खिलाफ एकजुट विपक्षी दल
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पंजाब के लोगों को यह जानना चाहिए कि हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी, अकाली दल और कांग्रेस ने मिलकर मुकाबला किया था. इन दलों ने अपने संसाधन साझा किए, रणनीतियों में तालमेल बिठाया और आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ पर्दे के पीछे एकजुट होकर अभियान चलाया.”

उन्होंने कहा, “ईमानदार सरकार से ये दल घबराए हुए थे, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया था कि यदि ‘आप’ की जनसेवा की यात्रा इसी तरह जारी रही, तो भ्रष्टाचार की उनकी दुकानें हमेशा के लिए बंद हो जाएंगी, लेकिन पंजाब की राजनीतिक रूप से जागरूक और दूरदर्शी जनता ने इस गठजोड़ की हकीकत को समझ लिया और ‘आप’ के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया.”

इस दौरान कृषि को पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए मान ने किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार खेती-किसानी को मजबूत बनाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए हरसंभव संसाधन उपलब्ध कराती रहेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1