Road Accident

कुपवाड़ा के करनाह में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; 5 की मौत, 6 घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एक सूमो वाहन सेमारी इलाके में तीतवाल-सेमारी सड़क पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों और बचाव टीमों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों को शुरुआती इलाज के लिए तंगधार के सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया। बाद में कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए GMC हैंडवारा रेफर किया गया। हादसे की वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।

इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। LG ने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

फिलहाल प्रशासन हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रहा है और राहत-बचाव अभियान से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1