रांची: 5 साल की बच्ची के साथ रेप, हत्या कर शव कुएं में फेंका

रांची जिले के बुंडू में एक दरिंदे ने पांच वर्षीय मासूम को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि यह घटना गुरुवार की रात करीब दस बजे की है। इस मामले परिजन एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी सुनील मछुआ अपने घर में झगड़ा करके धारदार हथियार लेकर मासूम के मां-बाप को काटने के लिए उसके घर गया था। घर में सो रहे पति-पत्नी अपने लड़का और लड़की को छोड़कर पड़ोसी से मदद मांगने के लिए गए।

इस दौरान सुनील मछुआ ने लड़के को लात मारकर नीचे गिरा दिया और 5 वर्षीय मासूम को फॉरेस्ट ऑफिस के बगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने मासूम को एक झाड़ी के समीप स्थित एक कुएं में फेंक दिया। वहीं इस घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम का पता नहीं चलने पर पुलिस ने आरोपी सुनील से कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार करते हुए मासूम के शव को कुएं में डालने की बात कही। जिसके बाद ग्रामीणों ने कुएं को पंप लगाकर सुखाया और मासूम की लाश को बरामद किया।आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-टाटा मार्ग को ब्लॉक मोड़ के समीप एक घंटे तक जाम कर हत्यारे को फांसी देने और परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण माने।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1