जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना और संदिग्ध घुसपैठियों के बीच भीषण गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं, अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों पर भारी गोलाबारी करके संदिग्धों की घुसपैठ में सहायता कर रही है।
सेना के जवानों को सुंदरबनी सेक्टर में केरी बटाल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास ‘‘संदिग्ध गतिविधियों’’ की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई, जिसपर भारतीय सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।
पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलाबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।