DIG मोरे पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने वाली नाबालिग घर से लापता

पुणे के DIG निशिकांत मोरे के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने वाली नाबालिग लड़की सोमवार रात से अपने मुंबई स्थित घर से लापता है। परिजनों ने उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया है। घर से लड़की का एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने DIG के दबाव में आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है।
वर्तमान में DIG मोरे पुणे स्थित मोटर वाहन विभाग में तैनात हैं। उन्होंने पीड़िता के आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता सोमवार रात के 11.30 बजे से घर से लापता है। नोट में पीड़िता ने लिखा, ‘आप सभी के अपमान के लिए मैं माफी मांगती हूं, मुझे मत ढूंढना। मैं अब नहीं मिलूंगी और न इस जिंदगी में रहना चाहती हूं। इसीलिए मेरे बिना जीना सीख लेना।’

पीड़िता और DIG के परिवार के बीच पारिवारिक संबंध थे। इसके अलावा दोनों परिवारों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने पत्र में ट्रेन के नीचे आकर जान देने की बात लिखी है। पत्र में पीड़िता ने DIG को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। पत्र में लड़की ने छह जनवरी की रात 12 बजे का समय लिखा है।

सुसाइड नोट मिलने के बाद 60 पुलिसकर्मी लड़की की तलाश में जुट गए। यह मामला पहली बार 26 दिसंबर 2019 को सामने आया था। पीड़िता ने पॉक्सो कानून के तहत DIG मोरे के खिलाफ मुंबई के तलोजा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। FIR घटना के छह महीने बाद दर्ज कराई गई थी। लड़की का आरोप था कि पांच जून, 2019 को पारिवारिक समारोह में DIG ने उसके चेहरे पर केक लगाने के बाद दुर्व्यवहार किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1