Leap Day के मौके पर Google ने बनाया Doodle

हर बार की तरह इस बार भी खास दिन पर Google Doodle बनाकर सिलेब्रेट कर रहा है। आज Leap Day के मौके पर उसने आकर्षक Doodle बनाया है। गूगल के Doodle में Leap Day को दिखाया गया है। इसके बीच में 29 कूदता हुआ नजर आ रहा है। ये आकर्षक Doodle लोगों को खूब भा रहा है। वैसे भी Google की खास दिन पर खास Doodle बनाने की परंपरा रही है।

क्या होता है लीप डे और लीप ईयर ?

Leap Day हर 4 साल में एक बार आता है। Leap Day के कारण ही फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। जिस साल Leap Day पड़ता है उसे लीप ईयर बोला जाता है। उस विशेष दिन के कारण साल में दिनों की संख्या 366 हो जाती है। आमतौर पर माना जाता है कि धरती सूर्य का पूरा चक्‍कर 365 दिन में लगाती है। लेकिन अगर इसका पूरा हिसाब लगायें तो धरती का खगोलीय वर्ष 365.25 दिन का होता है। इसका मतलब ये हुआ कि धरती 365 दिन और 6 घंटे में सूरज का एक चक्‍कर पूरा कर पाती है। अगली बार Leap Day 2024 में पड़ेगा। जबकि पिछला लीप ईयर साल 2016 में था।

क्या है लीप ईयर मनाने की वजह ?

हर 4 साल पर Leap ईयर मनाने के पीछे कुछ खास वजह है। अगर 4 सालों में एक बार Leap ईयर नहीं मनाया गया तो हर साल सौर मंडल के समय चक्र से दुनिया 6 घंटे आगे निकल जाएगी। जिसके चलते मौसम वैज्ञानिक मौसम और सौर मंडल में होने वाले परिवर्तनों का सही अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। इसके अलावा Leap Day से कुछ मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। कहा जाता है कि Leap ईयर की शुरुआत 2 हजार साल पहले रोमन शासक जूलियस सीजर की थी। इसके नाम पर ही जूलियन कैलेंडर की शुरुआत हुई। एक मान्यता ये भी है कि Leap Day के दिन पैदा हुए लोगों को ‘लीपलिंग्स’ कहते हैं। उन्हें अपना जन्म दिन मनाने का चार साल में सिर्फ एक बार मौका मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1