नाटो करेगा अब अंतरिक्ष में भी सुरक्षा अभियान की शुरुआत

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेंस स्टोल्टनबर्ग ने बुधवार को यहां नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक पत्रकार सम्मेलन करके यह बात कही है। स्टोल्टनबर्ग ने कहा, “ हम इस मुद्दे पर सहमत हुए हैं कि हवा, जमीन, समुद्र और साइबर क्षेत्र की तरह अंतरिक्ष क्षेत्र में भी हमें अपने अभियान शुरू कर देने चाहिए। यहां पृथ्वी पर प्रतिदिन अंतरिक्ष किसी न किसी रूप में हमारी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसे आक्रामक तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं नाटो के महासचिव ने कहा कि अंतरिक्ष में उपग्रहों को जाम किया जा सकता है, हैक किया जा सकता है अथवा हथियारबंद किया जा सकता है, जिससे संचार और विभिन्न सेवाओं तथा क्षेत्रों को बाधित एवं प्रभावित किया जा सकता है।

अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने अभियान की शुरुआत करना नाटो की रक्षा क्षमता को मजबूती प्रदान करेगा। इससे मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाने और खुफिया जानकारी एकत्र करने की गठबंधन की क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

इसके बाद स्टोल्टनबर्ग ने भी इस बात पर जोर देते हुए कहा कि नाटो एक रक्षात्मक गठबंधन है जिसका अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने जैसा कोई इरादा नहीं है।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन ( नाटो) ने जमीन, हवा समुद्र और साइबर क्षेत्र की तरह अंतरिक्ष क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अभियान शुरू करने के संकेत दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1