CAA के समर्थन में झारखंड के चाईबासा में सभा

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में झारखंड के कोल्‍हान प्रमंडल के चाईबासा के गांधी रविवार को सभा हुई। इसमें वक्‍ताओं ने कानून की हिमायत करते हुए विरोध को गैरवाजिब करार दिया। वक्‍ताओं ने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि कानून खास धर्म के लोगों को प्रभावित करने के लिए बनाया गया है। जबकि कोई ऐसी बात है ही नहीं।

CAA जागरण समिति चाईबासा की ओर से आयोजित सभा में BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा ने बतौर मुख्‍य वक्‍ता शिरकत की। पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पुत्कर हेंब्रम, जवाहर लाल बानरा, पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष गीता बालमुचू, BJP जिलाध्यक्ष मनीष कुमार राम, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, भूषण पाट पिंगुवा, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह की भी मौजूदगी रही। सभा में चक्रधरपुर, झींकपानी, सरायकेला, राजनगर, नोवामुंडी, तांतनगर, मंझारी से काफी संख्‍या में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1