PAK की नापाक हरकत का दिया गया मुंहतोड़ जवाब, कई चौकियां तबाह

सीमापार से हो रही लगातार गोलीबारी पर अब भारत ने PAK को एक बार फिर सबक सिखाया है। PAK को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दी और 2 जवान को भी मार गिराए।

बुधवार को जम्मू कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए PAK ने मोर्टार दागे और गोलाबारी भी की। पाकिस्तानी सेना की इस कायराना हरकत के कारण भारतीय सेना का एक सूबेदार शहीद हो गया। भारत की ओर से सेना ने PAK को आर्टिलरी और मोर्टार से जवाब दिया।

जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने बुधवार शाम को उरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसके साथ ही एक स्थानीय भारतीय महिला भी गोलाबारी का शिकार हो गई।

कल रात उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन हुआ। भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दी गई। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया है कि उसके दो सैनिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के देवा सेक्टर में मारे गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1